नाक कटाने के बाद पाकिस्तान का पलटवार, अफगानिस्तान पर दर्ज की धाकड़ जीत

Updated on 28-03-2023 08:31 PM
शारजाह: पाकिस्तान टीम ने लगातार दो हार के बाद तीसरे मैच में वापसी करते हुए अफगानिस्तान को 66 रनों से हरा दिया। हालांकि, सीरीज पहले वह गंवा चुका था तो यह जीत सिर्फ उसे क्लीन स्वीप से बचा सकी। सूरमा क्रिकेटरों के बगैर खेल रही पाकिस्तान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 182 रन बनाए थे। जवाब में अफानिस्तान की टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई। शादाब खान को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया।
पाकिस्तान टीम की पारी
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे 3 रनों के टीम स्कोर पर मोहम्मद हारिस के रूप में पहला झटका लगा। हारिस 1 रन पर मुजीब के शिकार बने, जबकि तैयब ताहिर 10 रन बनाकर नबी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद शफीक (23), इफ्तिखार अहमद (31) के साथ मिलकर सैम अयूब (49) ने मिलकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया।

इसके बाद इमाद वसीम (13) और कप्तान शादाबाद खान (28) ने अच्छी बैटिंग करते हुए टीम को 20 ओवरों में 182 रन तक पहुंचने में मदद की। अफगानिस्तान के लिए मुजीब ने 2, जबकि फारूखी, नबी, फरीद अहमद, करीम जन्नत और राशिद खान ने एक-एक विकेट झटका।
अच्छी शुरुआत के बाद फिसला अफगानिस्तान
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 116 रनों पर निपट गई। अजमतुल्लाह ने सबसे अधिक 21 रन की पारी खेली, जबकि गुरबाज ने 18, शफीक ने 11, उस्मान गनी ने 15, मोहम्मद नबी ने 17 और कप्तान राशिद खान ने 16 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए कप्तान शादाब खान और इहसानुल्लाह ने 3-3 विकेट झटके। इस तरह अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को न केवल टी-20 में हराने में कामयाबी हासिल की, बल्कि सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.