पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ ने तुर्की में खेला बड़ा दांव, भारत के विरोध वाले सीपीईसी में शामिल होने का दिया ऑफर

Updated on 26-11-2022 05:05 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को तुर्की को चीन-पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। पाकिस्‍तान की मीडिया की मानें तो शहबाज की तरफ से यह इनवाइट क्षेत्र में गरीबी को दूर करने और समृद्धि लाने के मकसद से दिया गया है। शहबाज के मुताबिक सीपीईसी इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मुहैया करा सकता है और उन्‍हें सशक्‍त बना सकता है। तुर्की जो हमेशा से कश्‍मीर मसले में टांग अड़ाता आया है, अभी तक इस निमंत्रण पर उसने कुछ भी नहीं कहा है। शरीफ चाहे कुछ भी कहें लेकिन एक सच्‍चाई यह भी है कि सीपीईसी पर चीन काफी रकम निवेश कर चुका है। ऐसे में कहीं न कहीं पाकिस्‍तान को अब एक और देश की मदद की भी जरूरत है। विशेषज्ञों के मुताबिक हो सकता है कि यह कदम उसी दिशा में उठाया गया हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.