चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से कट गया पाकिस्तान का पत्ता? न्यूजीलैंड से हार के बाद ऐसा समीकरण

Updated on 20-02-2025 01:46 PM
कराची: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड ने बुरी तरह हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 60 रन से बाजी मारी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने बोर्ड पर 320 रन लगाए थे। जवाब में पूरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 260 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ जहां न्यूजीलैंड की टीम ने बेहद जरूरी 2 अंक जुटा लिए, वहीं पाकिस्तान की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान को हुआ बड़ा नुकसान

इस मैच के बाद जहां न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप ओए में 2 पॉइंट मिले हैं, वहीं पाकिस्तान की टीम को कुछ नहीं मिला है। पाकिस्तान को अंक तालिका में नुकसान हुआ है और उनका नेट रन रेट पहले ही मैच के बाद -1.200 का हो गया है। यानी एक बात तो तय है कि यहां से पाकिस्तान का सेमीफाइनल तक पहुंच पाना अभी से मुश्किल नजर आ रहा है। पाकिस्तान को अपने आने वाले मुकाबलों में भारत और बांग्लादेश जैसी टीमों का सामना करना है।

टीम इंडिया को हराना बेहद मुश्किल

पाकिस्तान को यहां से चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बेहद मजबूत भारतीय टीम को हराना होगा। अगर पाकिस्तान की टीम 23 फरवरी को टीम इंडिया से हार गई तो उसका सेमीफाइनल तक पहुंच पाना नामुमकिन हो जाएगा। ग्रुप ए में भारत से टकराने के बाद पाकिस्तान की टीम को 27 फरवरी को बांग्लादेश का सामना करना है। लेकिन उन्हें अब यहां से दोनों ही मैच अच्छे रन रेट के साथ जीतने होंगे।

भारत-बांग्लादेश को भी हारना होगा

यहां से पाकिस्तान की टीम को एक और उम्मीद करनी होगी कि टीम इंडिया और बांग्लादेश अपने 3 मुकाबलों में से कम से कम 2 हार जाए। अगर टीम इंडिया 2 मैच जीतते है और एक हार भी जाती है तो इसके 4 अंक हो जाएंगे। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रत्येक जीत के लिए टीमों को दो अंक दिए जाएंगे। ग्रुप स्टेज में टाई होने की स्थिति में, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। हर ग्रुप में टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। यदि ग्रुप स्टेज के बाद टीमों के बराबर प्वाइंट्स रहते हैं तो नेट रन रेट के आधार पर टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.