सचमुच अजीब है पाकिस्तान! IMF को भी दिया धोखे पर धोखा, पूर्व मंत्री ने कहा- इसीलिए नहीं मिल रहा लोन

Updated on 12-03-2023 06:04 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने दावा किया है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय पर भरोसा नहीं है। इस्माइल ने पिछले साल अपने कार्यकाल के दौरान रुके हुए आईएमएफ लोन प्रोग्राम को पुनर्जीवित करने में कामयाबी हासिल की थी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी के साथ एक इंटरव्यू में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता ने पिछले साल पैदा हुए उन मुद्दों के बारे में बताया, जिन्होंने आईएमएफ के साथ महत्वपूर्ण समझौते को तोड़ दिया और देश एक विकराल आर्थिक संकट में डूब गया।


रिपोर्ट के अनुसार मिफ्ताह इस्माइल ने कहा, 'पिछले डेढ़ साल में हमने तीन बार वादे किए और फिर उनसे पीछे हट गए। पूर्व वित्त मंत्री हफीज शेख ने चौथी, पांचवीं और छठी समीक्षा बैठक के दौरान IMF के साथ वादे किए, जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे। जैसे ही आईएमएफ ने पैसे दिए, शेख को उनके पद से हदा दिया गया।' उन्होंने कहा, 'फिर शौकत तरीन आते हैं और एक ऐसा बजट पेश करते हैं जिसका आईएमएफ कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं था। यह पहली बार था जब हमने अपने वादों को तोड़ा। जाहिर है आईएमएफ ने अगली किश्त जारी नहीं की।'

जब पाकिस्तान ने दिया IMF को धोखा

इस्माइल ने बताया, 'बाद में तरीन ने नवंबर 2021 में एक मिनी बजट पेश किया और फरवरी में पैसा आते ही एक नए आईएमएफ प्रोग्राम के लिए सहमत हो गए। लेकिन इमरान सरकार ने फिर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें कम कर दीं। उस समय सरकार को डीजल 200 रुपए प्रति लीटर से अधिक दाम पर पड़ रहा था लेकिन वह इसे 150 रुपए से कम में बेच रहे थे। यह दूसरी बार था जब हमने अपने वादे को तोड़ा।' पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में वह सत्ता में आए और बड़ी मुश्किलों के बाद पाकिस्तान को फिर से आईएमएफ प्रोग्राम हासिल हुआ।

'आईएमएफ को पाकिस्तान पर नहीं भरोसा'

मिफ्ताह इस्माइल बोले, 'सितंबर में पैसा आते ही मुझे निकाल दिया गया। इशाक डार आए और बोले कि मैं आईएमएफ के साथ इस प्रोग्राम पर फिर से बातचीत करूंगा... वगैरह, वगैरह। हमारा प्रवासी पाकिस्तानियों से आना वाला पैसा और निर्यात फर्श पर है और महंगाई अर्श पर। मुझे इन सबका मतलब समझ में नहीं आता और फिर हमने आईएमएफ के साथ तीसरा समझौता शुरू किया।' उन्होंने कहा, 'अब आईएमएफ वास्तव पर पाकिस्तान में विश्वास नहीं करता है, लेकिन आप क्या कर सकते हैं?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.