ऑपरेशन सिंदूर में आकाश मिसाइल की सफलता से खौफ में पाकिस्‍तान- तुर्की का दोस्‍त अजरबैजान, आर्मेनिया को देने जा रहा भारत

Updated on 14-05-2025 01:59 PM
येरेवान: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाने वाला आकाश एयर डिफेंस सिस्‍टम से अब पाकिस्‍तान और तुर्की के जिगरी दोस्‍त अजरबैजान की नींद उड़ गई है। नगर्नो कराबाख युद्ध में आर्मेनिया को मात देने के बाद भी अजरबैजान की सरकार लगातार उसे धमकाने में लगी हुई है। अजरबैजान, तुर्की और पाकिस्‍तानी हथियारों के बल पर भारत के दोस्‍त आर्मेनिया डराना चाहता था लेकिन अब आकाश मिसाइल ने उसके खेल को बिगाड़ दिया है। भारत जुलाई महीने में आकाश एयर डिफेंस सिस्‍टम की दूसरी खेप आर्मेनिया को देने जा रहा है। अजरबैजान ने आरोप लगाया है कि भारत आग को भड़का रहा है।

भारत और आर्मेनिया के बीच साल 2022 में हथियारों को लेकर बड़ी डील हुई थी। आर्मेनिया ने भारत से आकाश सतह से हवा में मार करने वाले एयर डिफेंस सिस्‍टम की 15 यून‍िट खरीदने का फैसला किया था। यह पूरा सौदा 60 अरब रुपये का था। आर्मेनिया पहला ऐसा देश है जिसने भारत से आकाश सिस्‍टम को खरीदा है। आकाश सिस्‍टम को भारत इलेक्‍ट्रानिक्‍स ने बनाया है। आकाश सिस्‍टम में 3डी इलेक्‍ट्रानिक स्‍कैनिंग रडार लगा हुआ है। आकाश की प्रत्‍येक बैट्री में 4 लांचर होते हैं और प्रत्‍येक में कम से कम 3 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें होती हैं।

आकाश ने तबाह कीं पाकिस्‍तानी मिसाइलें


भारत ने नवंबर 2024 में आर्मेनिया को आकाश मिसाइल की पहली बैट्री सौंपी थी। आकाश सिस्‍टम का विकास डीआरडीओ ने किया है। यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल और हवा से सतह पर हमला करने वाली मिसाइल को तबाह करने में सक्षम है। इसके अलावा आकाश की मदद से हमलावर ड्रोन समेत कई हवाई लक्ष्‍यों को 25 किमी की ऊंचाई तक उड़ाने में सक्षम है। पाकिस्‍तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में आकाश मिसाइल सिस्‍टम ने शानदार तरीके से देश की रक्षा की और कई पाकिस्‍तानी मिसाइलों और ड्रोन को तबाह कर दिया।

भारतीय वायुसेना ने आकाश एयर डिफेंस सिस्‍टम की जमकर तारीफ की है। इस तरह से अब आकाश सिस्‍टम युद्ध में भी अपनी क्षमता को साबित कर चुका है। यह सिस्‍टम सैन्‍य ठिकानों और महत्‍वपूर्ण जगहों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इसकी रेंज 30 किमी है और यह 18 किमी की ऊंचाई तक हमला करने में सक्षम है। यह सिस्‍टम एक समय में 64 लक्ष्‍यों को ट्रैक करता है और 12 को एक के बाद एक नष्‍ट करने में सक्षम है। इससे आर्मेनिया की एयर डिफेंस क्षमता काफी बढ़ जाती है।

तुर्की के सैन्‍य एक्‍सपर्ट ने मानी ताकत


अजरबैजान की मीडिया से बातचीत में तुर्की के अजरबैजान में पूर्व डिफेंस अताशे रिटायर ब्रिगेडियर जनरल यूसेल कराउज ने कहा कि आकाश सिस्‍टम तकनीकी रूप से एक रक्षात्‍मक हथियार है। इससे हवाई क्षेत्र की रक्षा की जा सकती है। इससे करीब 2000 किमी के इलाके की निगरानी की जा सकती है। इससे आर्मेनिया आसानी से अपने इलाके की किसी हमले से रक्षा कर पाएगा। इससे उसका एयर डिफेंस मजबूत होगा। वहीं अजरबैजान की मीडिया ने आरोप लगाया है कि इस भारतीय कवच के जरिए आर्मेनिया शांति वार्ता में समय बिता रहा है और अपनी सैन्‍य तैयारी को मजबूत कर रहा है। यूसेल ने कहा कि यह आकाश सिस्‍टम शॉर्ट टर्म में आर्मेनिया के लिए हवा और जमीनी लड़ाई में काफी मददगार साबित होगा। भविष्‍य में हवा और जमीन पर ही लड़ाई होनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.