बदनामी से डर रहा पाकिस्तान, हार से बौखलाए शाहिद अफरीदी ने पत्रकारों पर उतारा गुस्सा

Updated on 31-10-2023 02:25 PM
नई दिल्ली: नेशनल टेलीविजन पर पर दिखाए जा रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की लीक हुई चैट से उसके पूर्व क्रिकेटर्स गुस्से में हैं। पाकिस्तानी मीडिया चैनल एआरवाई न्यूज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सीओओ सलमान नसीर के साथ बाबर की चैट का स्क्रीनशॉट प्रसारित किया, जिसमें नसीर ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान से बोर्ड प्रमुख को कॉल करने पर प्रतिक्रिया मिलने के बारे में सवाल किया। बाबर ने जवाब दिया कि उन्होंने कभी जका अशरफ को नहीं कॉल किया। न्यूज एंकर ने हालांकि लीक हुए संदेशों को प्रसारित करने के लिए माफी मांगी, लेकिन देश के पूर्व क्रिकेटर असंवेदनशील व्यवहार के लिए मीडिया भड़के हुए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने न्यूज चैनल की इस हरकत की निंदा करते हुए इसे घटिया हरकत बताया।

समा टीवी से बात करते हुए अफरीदी ने कहा- मैं ये कहूंगा ये घटिया हरकत है। ऐसा नहीं किया जा सकता। हम अपने मुल्क को खुद ही बदनाम कर रहे हैं। आप किसी के निजी संदेश इस तरह कैसे दिखा सकते हैं और वह भी हमारे कप्तान बाबर आजम के? मैंने कहीं खबरों में सुना है कि बाबर पीसीबी प्रमुख से बात करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे। मुझे लगता है कि यह उस मामले को साफ करने के लिए किया गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों किया गया है।

उन्होंने आगे कहा- इसे राष्ट्रीय टेलीविजन पर क्यों प्रसारित किया गया है? क्या पीसीबी चेयरमैन ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था? कम से कम एंकर ने तो यही कहा। यह कैसा व्यवहार है? और अगर चेयरमैन ने वास्तव में ऐसा किया है, तो मुझे बहुत खेद है, यह दयनीय है। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर राष्ट्रीय टेलीविजन पर चैट का स्क्रीनशॉट चलाने के लिए मीडिया हाउस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था- हां क्या करना की कोशिश कर रहे हो आप लोग? यह दयनीय है! खुश हो गए आप लोग। कृपया बाबर आजम को अकेला छोड़ दें।

पाकिस्तानी एंकर की माफी
इस बीच शो के एंकर वसीम बादामी ने अपना पक्ष बताते हुए अपनी टीम की ओर से माफी मांगी है। उन्होंने आगे कहा कि पीसीबी प्रमुख जका अशरफ ने उन्हें स्क्रीनशॉट भेजा और उनसे और उनकी टीम से इसे राष्ट्रीय टेलीविजन पर चलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा- जब हम एक लाइव शो कर रहे होते हैं जिसमें कई लोग शामिल होते हैं, तो कई तरह के निर्णय लिए जाते हैं। उनमें से कुछ अच्छे हैं और कभी-कभी हम गलत निर्णय ले लेते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.