पाकिस्तान ने सीख लिया है अपना सबक, अब भारत के साथ चाहता है शांति... मोदी के आगे झुके शहबाज?

Updated on 18-01-2023 06:24 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान ने एक 'सबक' सीख लिया है और वह भारत के साथ शांति से रहना चाहता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पड़ोसियों को बम और गोला-बारूद पर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहिए। शरीफ ने सोमवार को दुबई स्थित अल अरबिया समाचार चैनल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये टिप्पणियां कीं। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कश्मीर मुद्दे तथा पाकिस्तान से उत्पन्न होने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं।
शरीफ ने कहा, 'भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं तथा इसने हमारे लोगों के लिए और अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी ही पैदा की है।' उन्होंने कहा, 'भारतीय नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि आइए हम मेज पर बैठें और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर और ईमानदार बातचीत करें।' प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और भारत पड़ोसी हैं तथा उन्हें 'एक-दूसरे के साथ रहना' है।

    'बम, गोला-बारूद पर बर्बाद न हों संसाधन'

    शरीफ ने कहा, 'हमने अपना सबक सीख लिया है और हम शांति से रहना चाहते हैं बशर्ते हम अपनी वास्तविक समस्याओं को हल करने में सक्षम हों। हम गरीबी को कम करना चाहते हैं, समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं और अपने लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं तथा रोजगार प्रदान करना चाहते हैं। हम बमों और गोला-बारूद पर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। यही वह संदेश है जो मैं प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहता हूं।'

    बातचीत तभी संभव जब...

    इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि शरीफ ने लगातार कहा है कि पाकिस्तान और भारत को अपने द्विपक्षीय मुद्दों, खासकर कश्मीर के मुख्य मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए। यह बयान शरीफ के इंटरव्यू के बाद आया है। प्रवक्ता ने कहा कि शरीफ ने बार-बार कहा है कि भारत के साथ बातचीत तभी हो सकती है जब नई दिल्ली 2019 में 'जम्मू-कश्मीर को विभाजित करने की अपनी कार्रवाई' को वापस ले ले।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
     14 September 2026
    अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
     14 September 2026
    ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
     14 September 2026
    इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
     14 September 2026
    बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
     08 September 2026
    इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
     08 September 2026
    तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
     08 September 2026
    तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
     08 September 2026
    पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
    Advt.