वनडे में टीम इंडिया पर हावी रहा है पाकिस्तान, लेकिन एशिया कप में कौन है बॉस

Updated on 01-09-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) क्रिकेट की दो सबसे चिर प्रतिद्वंदी टीमें हैं। जब भी दोनों टीमों का मुकाबला होता है तो पूरी दुनिया की नजरें इसी पर होती हैं। स्टेडियम में तो हजारों लोग पहुंचते ही हैं। सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है, लोगों का पूरा फोकस मैच पर रहता है। अब एक बार फिर करीब 11 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टक्कर होगी। लेकिन इस बार फॉर्मेट अलग है। पिछले साल टी20 में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। इस बार वनडे में होगी। करीब 4 साल बाद वनडे में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।


भारत पर भारी पाकिस्तान का पलड़ा

वनडे क्रिकेट में हेड टू हेड की बात करें तो यहां पाकिस्तान का पलड़ा भारत पर भारी है। 1978 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे हुआ था। आखिरी मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप में हुआ। इस बीच दोनों टीमें 132 वनडे मुकाबला खेली हैं। इसमें भारत को 55 जीत मिली है। पाकिस्तान ने 73 मैचों को अपने नाम किया। 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला।


एशिया कप में भारत आगे

एशिया कप की बात करें तो यहां भारत पाकिस्तान पर हावी नजर आता है। टूर्नामेंट में पहली बार 1984 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था। दोनों टीमों के बीच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 13 मुकाबला खेले गए हैं। टीम इंडिया को इसमें 7 जीत मिली है वहीं पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इस दौरान कई करीबी मुकाबले हुए हैं। भारत के पास कुल 7 एशिया कप ट्रॉफी है वहीं पाकिस्तान सिर्फ दो बार टूर्नामेंट को अपने नाम कर पाया है।

कांटें की टक्कर की उम्मीद

भारत और पाकिस्तान के पिछले 5 वनडे मुकाबले एकतरफा रहे हैं। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि एशिया कप में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। पिछले साल एशिया कप टी20 और टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की तीन बार भिड़ंत हुई थी। तीनों मैच आखिरी ओवर तक गए हैं। फैंस को एक बार फिर कुछ ऐसे ही रोमांच की उम्मीद रहेगी।

भारत और पाकिस्तान के आखिरी 5 वनडे

सालनतीजाअंतरटूर्नामेंट
2017भारत जीता124 रनचैंपियंस ट्रॉफी
2017पाकिस्तान जीता180 रनचैंपियंस ट्रॉफी
2018भारत जीता8 विकेटएशिया कप
2018भारत जीता9 विकेटएशिया कप
2019भारत जीता89 रनवर्ल्ड कप



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.