पहले ही मैच में एक्सपोज हो गया पाकिस्तान, नीदरलैंड के खिलाफ बाबर सेना की हालत हुई खराब

Updated on 07-10-2023 02:31 PM
हैदराबाद: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 81 रन से हरा दिया। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। हालांकि इस मैच में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को जीत मिली लेकिन इस दौरान वह बुरी तरह से एक्सपोज हो गई।

मैच में पाकिस्तानी टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला था लेकिन नीदरलैंड के गेंदबाजों के आगे उनकी हालत खराब ही रही। टॉप ऑर्डर मैच में बुरी तरह से फेल रहा था तो गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी का जादू देखने को नहीं मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान की कुछ कमियों के बारे में।
टॉप ऑर्डर रहा फेल

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा। ओपनर बल्लेबाज फखर जमां और इमाम उल हक कुछ भी कमाल नहीं दिखा सके। पाकिस्तानी टीम ने सिर्फ 38 रन के स्कोर पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे।

फखर जमां 12 और इमाम उल हक 15 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ मुकाबले से पहले ये दोनों बुरी तरह से एक्सपोज हो गए।

खराब फील्डिंग बना सिर दर्द

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों ने वैसे दमदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया, लेकिन इस दौरान ऐसा भी देखने को मिला जब स्लिप में खड़े इफ्तिखार ने आसान सा कैच छोड़ दिया। इफ्तिखार की इस गलती पर कप्तान बाबर आजम ने भी माथा पीट लिया। इस तरह की गलती बड़े मैचों में पाकिस्तान पर भारी पड़ सकती है।

बाबर की कमजोरी आई सामने

नीदरलैंड के लिए सबसे अधिक निराश पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने किया। बाबर आजम ने 18 गेंद में सिर्फ 5 रन बना ही बना सके। हैदराबाद की पिच पर बाबर रन बनाने के लिए बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखे। खास तौर से शरीर के करीब आती हुई गेंद पर वह फंस गए और अपना विकेट गंवा दिया। ऐसे में बांकी टीमों को भी उनकी यह कमजोरी चल गई है कि बाबर को बॉडी लाइन की गेंद से आसानी से आउट किया जा सकता है।

नहीं चला शाहीन का जादू

अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पेसर शाहीन अफरीदी नीदरलैंड के खिलाफ सिर्फ एक ही विकेट ले पाए। मैच में शाहीन ने 7 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 37 रन खर्च किए। फैंस को उम्मीद थी कि शाहीन अफरीदी अपना जादू चलाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

हालांकि हारिस रऊफ ने मैच में तीन विकेट झटके। इसके अलावा हसन अली ने दो विकेट लिए जबकि इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज और शादाब खान को एक-एक विकेट मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.