पाकिस्तान को मिल गया बाबर आजम का रिप्लेसमेंट, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का उतारा भूत

Updated on 04-08-2025 02:23 PM
लॉडरहिल: पाकिस्तान के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज में से एक बाबर आजम की नेशनल टीम में वापसी का इंतजार और बढ़ सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में बाबर आजम को पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान खेल रहे हैं। फरहान भी इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बल्लेबाजी में धूम मचा रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में फरहान ने कमाल की बल्लेबाजी की। सैम अयूब के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे फरहान ने 53 गेंद में 74 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और तीन चौके भी उड़ाए। फरहान की पारी शुरुआत में जरूर धीमी रही, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर कूटा। पाकिस्तान के लिए टी20 में उन्होंने तीसरी फिफ्टी लगाई है।
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दिया 190 रन का टारगेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए फरहान के अलावा सैम अयूब ने कमाल का खेल दिखाया। सैम अयूब ने 49 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। फरहान और अयूब के बीच पहले विकेट के लिए 138 रनों की दमदार साझेदारी हुई। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके।
नहीं चला जेसन होल्डर का जादू
वेस्टइंडीज के लिए दूसरे टी20 में चार विकेट लेने वाले जेसन होल्डर तीसरे मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 34 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। वहीं शमार जोसेफ मैच में सबसे महंगे रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर में 57 रन लुटा दिए। हालांकि, उन्हें एक सफलता भी मिली। विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रोस्टन चेज भी रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.