पाकिस्तान की खुली पोल, आतंकी सरगना मसूद अजहर ने खुलेआम किया वापसी का ऐलान, अपनों ने ही लगा दी क्लास

Updated on 27-04-2024 12:04 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकवादी किस तरह से खुलेआम हर काम कर रहे हैं, इसकी पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत में मोस्ट वांटेड और वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल आतंकी मसूद अजहर अब हर सुबह और दोपहर में अपने समर्थकों के सवालों का सीधे जवाब देगा। प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर गुरुवार को इसकी घोषणा की है। इसके पहले मसूद अजहर को आखिरी बार 10 साल पहले सार्वजनिक रूप से देखा गया था। खास बात ये है कि दो साल पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया था कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में है, जहां वह तालिबान के संरक्षण में रह रहा है।
 पाकिस्तान पर उठे सवाल
अब जैश-ए-मोहम्मद के मीडिया कार्यालय से जारी बयान ने साफ कर दिया है कि आतंकी सरगना पाकिस्तान में ही रह रहा है। जैश-ए-मोहम्मद ने 'आस्क मी एनीथिंग' (मुझसे कुछ भी पूछें) नाम से सेलेब्रिटी स्टाइल की सेवा शुरू की है। गुरुवार देर शाम को जैश के मीडिया ऑफिस ने दो पाकिस्तानी मोबाइल नंबर जारी किए और कहा कि संगठन के समर्थक टेलीग्राम, व्हाट्सएप और टेक्स्ट मैसेजिंग का इस्तेमाल करके अपने सवाल भेज सकते हैं। इन सवालों का जवाब मसूद अजहर हर दिन सुबह 9 से 10 बजे और दोपहर से 3 से 4 बजे के बीच देगा। अजहर के सामने आने के बाद पाकिस्तान के एक्सपर्ट भी सवाल उठा रहे हैं। अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत रहे हुसैन हक्कानी ने एक्स पर लिखा, आतंकवाद के लिए चर्चित और वांछित मसूद अज़हर फिर से उभरता हुआ दिख रहा है। क्या पाकिस्तानी अधिकारी उसे वर्षों तक जवाबदेह न ठहराने के बाद फिर से शर्मिंदगी का कारण बनने देंगे?

क्या पाकिस्तान सरकार का टेस्ट ले रहा अजहर?

ऑनलाइन मीडिया पोर्टल प्रिंट ने एक भारतीय खुफिया अधिकारी के हवाले से बताया कि अजहर को लेकर की गई घोषणा के समय से ऐसा लगता है कि जैश-ए-मोहम्मद यह जानना चाह रहा है कि क्या महीनों की उठापठक से कमजोर पाकिस्तान सरकार एक कुख्यात आतंकवादी को सार्वजनिक रूप से दोबारा सामने आने से रोकने की हिम्मत कर पाएगी। 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की साजिश मसूद अजहर ने ही रची थी। इसके अलावा वह 2001 में जम्मू कश्मीर विधानसभा पर हुए हमले और नई दिल्ली में संसद हमले में भी उसका रोल था।

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि "मेरी जानकारी के अनुसार अजहर पाकिस्तान में है।" कुरैशी ने कहा था कि "वह इतना बीमार है कि अपने घर से भी बाहर नहीं निकल सकता है।" इसके पहले पठानकोट में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर जैश-ए-मोहम्मद के हमले के बाद पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने अजहर को सुरक्षात्मक हिरासत में लिए जाने का दावा किया था। लेकिन विदेश मंत्री के दावे के एक साल बाद ही पाकिस्तान की एक अदालत ने अजहर को फरार अपराधी घोषित कर दिया था।

करीब दो साल पहले पाकिस्तान के सरकारी सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया था कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखकर मसूद अजहर का पता लगाने और गिरफ्तार करने को कहा था। पत्र के मुताबिक,पाकिस्तान का मानना है कि अजहर पाकिस्तान में ही कहीं छिपा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.