कतर के साथ खुलकर आया पाकिस्‍तान, भारत के पूर्व नौसैनिकों पर उगला जहर, कुलभूषण जाधव का जिक्र

Updated on 03-11-2023 02:19 PM
इस्‍लामाबाद: कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा व‍िवाद में अब पाकिस्‍तान भी कूद पड़ा है। कतर के हमदर्द पाकिस्‍तान के व‍िदेश मंत्रालय ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। पाकिस्‍तानी प्रवक्‍ता मुमताज जहरा बलोच ने दावा किया कि कतर की घटना यह भारत के जासूसी में शामिल होने का ठोस सबूत है। उन्‍होंने खाड़ी देशों को भड़काने की कोशिश की और आरोप लगाया कि भारत जासूसी करवा रहा है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान लंबे समय भारत के जासूसी नेटवर्क का मुद्दा उठाता रहा है। उन्‍होंने कुलभूषण जाधव का भी मुद्दा उठाया जिसे पाकिस्‍तान ने जबरन अरेस्‍ट कर रखा है।

पाकिस्‍तानी प्रवक्‍ता ने कहा कि साल 2016 में कुलभूषण जाधव को अरेस्‍ट किया गया था। पाकिस्‍तान का आरोप है कि कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं और जासूसी कर रहे थे। वहीं भारत ने साफ कर दिया है कि कुलभूषण जाधव का पाकिस्‍तान में जासूसी से कोई संबंध नहीं है। उन्‍हें ईरान की सीमा के पास से जबरन उठाया गया है। इससे पहले कतर की कोर्ट ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी। कतर ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इन भारतीयों को क्‍यों सजा दी गई है।

लाखों अफगानों को निकालने को बताया सही


पाकिस्‍तानी प्रवक्‍ता ने कश्‍मीर को लेकर भी जहर उगला। भारत के खिलाफ जहरीले बयान देने वाली पाकिस्‍तानी प्रवक्‍ता जहरा बलोच ने लाखों की तादाद में अफगान शरणार्थियों को देश निकाला करने पर सफाई भी देने लगीं। उन्‍होंने दावा किया कि केवल उन्‍हीं अफगानी नागरिकों को निकाला जा रहा है जिनके पास वैध दस्‍तावेज नहीं है। अफगानों को जबरन निकालने के तालिबान के आरोप पर पाकिस्‍तान ने कहा कि गृह मंत्रालय इसकी जांच कर रहा है।

इससे पहले लाखों की तादाद में वर्षों से रह रहे अफगान शरणार्थियों के साथ अमानवीय व्‍यवहार करने पर तालिबान ने पाकिस्‍तान की सरकार को चेतावनी भी दी थी। तालिबान और पाकिस्‍तान के बीच में टीटीपी आतंकियों को लेकर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। टीटीपी के बढ़ते हमले से बौखलाए पाकिस्‍तान ने अब लाखों की तादाद में मौजूद अफगान शरणार्थियों को जबरन अफगानिस्‍तान भेजना शुरू कर दिया है। करीब दो लाख अफगानी पाकिस्‍तान छोड़कर अब जा भी चुके हैं। पाकिस्‍तान सरकार ने इनके घरों को गिराकर उन्‍हें देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया जिसकी दुनियाभर में काफी आलोचना हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.