टीटीपी के आतंकियों को घेरकर मारेगी पाकिस्‍तान मिलिट्री, अफगानिस्‍तान तालिबान से बढ़ेगी दुश्‍मनी

Updated on 03-01-2023 06:22 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की सेना और सरकार को समझ में नहीं आ रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान (TTP) पर कैसे लगाम लगाई जाए। अब इसकी एक नई तरकीब निकाली गई है। नेशनल सिक्‍योरिटी कमेटी (NSC) ने उस मिलिट्री ऑपरेशन को मंजूरी दे दी है जिसके तहत देशभर में टीटीपी के आतंकियों को घेर-घेरकर मारा जाएगा। यह एक्‍शन प्‍लान साल 2014 की उसी राष्‍ट्रीय योजना का हिस्‍सा है जो पेशावर में आर्मी स्‍कूल पर हुए हमले के बाद शुरू की गई है। उस आतंकी हमले में 144 बच्‍चों और स्‍टाफ मेंबर्स की मौत हो गई थी। यह हमला टीटीपी की तरफ से ही अंजाम दिया गया था। उसके बाद एक खास ऑपरेशन चलाया गया था।
अफगान तालिबान ने तोड़ा वादा
एनएससी की मीटिंग में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। मीटिंग में तय हुआ है कि आतंकियों से किसी भी तरह की कोई बात नहीं होगी। मीटिंग में टॉप मिलिट्री लीडर्स भी मौजूद थे। सरकार की तरफ से विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो, वित्‍त मंत्री इश्‍हाक डार, योजना मंत्री अहसान इकबाल, पाकिस्‍तान आर्मी के मुखिया जनरल आसीम मुनीर, ज्‍वॉइन्‍ट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल सााहिर शमशाद मिर्जा भी मौजूद थे। कमेटी में अफगानिस्‍तान का भी जिक्र हुआ। पाकिस्‍तान की सरकार का मानना है कि सत्‍ता संभालने के बाद अफगान तालिबान ने जो वादा किया था, उसे पूरा करना पड़ेगा।


डॉलर की स्‍मगलिंग
सरकार ने मीटिंग में तय किया है कि किसी भी तरह की घुसपैठ को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। मी‍टिंग में इस बात पर चर्चा हुई है कि अफगान तालिबान को बॉर्डर पर शांति कायम करनी ही पड़ेगी। डॉलर की स्‍मगलिंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की तरफ से इन ऑपरेशंस को सफलतापूर्वक चलाए जाने के लिए कानूनी एजेंसियों को हर जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।

टीटीपी ने खत्‍म किया सीजफायर
टीटीपी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और बैतुल्‍ला मसूद ने इसे शुरू किया था। यह ग्रुप खुद को अफगानिस्‍तान तालिबान का ही हिस्‍सा करार देता है। इसका सिर्फ एक मकसद है और वह है देश में इस्‍लामिक कानून को लागू कराना। टीटीपी इस समय उत्‍तरी वजीरिस्‍तान और खैबर में ज्‍यादा ताकतवर है और ये दोनों ही जगहें अफगानिस्‍तान बॉर्डर से सटी हुई हैं। टीटीपी की तरफ से पिछले दिनों अपने आतंकियों को निर्देश दिया है कि वो पाकिस्‍तानी सेना पर हमले जारी रखें। डॉन के मुताबिक अपनी आधिकारिक चिट्ठी में टीटीपी ने कहा है कि जहां भी मौका मिले, वहां हमले करो क्‍योंकि कई जगहों पर सेना मुजाहिद्दीनों को मार रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.