19 अक्टूबर को T20 World Cup में फिर आमने -सामने पाकिस्तान और अफगानिस्तान

Updated on 09-09-2022 05:55 PM
  अफगानिस्तान के पास भले ही अभी अधिक अनुभवी खिलाड़ी नहीं है. लेकिन टीम ने इंटरनेशनल लेवल पर अपने प्रदर्शन से सभी बड़ी टीमों को चकित किया है. टी20 एशिया कप (Asia Cup 2022) के एक मुकाबले में पाकिस्तान से उसे एक विकेट से हार मिली. लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. अंतिम ओवर में नसीम शाह ने लगातार 2 छक्के लगाकर पाक को जीत दिलाई. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच (PAK vs AFG) जंग देखने को मिली. दोनों देशों के फैंस के बीच हाथापाई भी हुई. दोनों देश जल्द एक और टी20 के मुकाबले में भिड़ने जा रहे हैं. इसकी भी तारीख और वेन्यू तय हो गए हैं. इससे पहले अफगानिस्तान ने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराया था.

टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले (T20 World Cup 2022) अगले महीने यानी 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे हैं. कुल 16 टीमें इसमें शामिल हो रही हैं. टूर्नामेंट के प्रैक्टिस मैच के कार्यक्रम गुुरुवार को घोषित हुए. अफगानिस्तान को 2 मैच खेलने हैं. पहला मैच 17 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होना है. वहीं 19 अक्टृबर को टीम गाबा में एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ेगी.

हर बार दी है टक्कर
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं और सभी मैच पाक टीम जीतने में सफल रही है. लेकिन अफगानिस्तान ने उसे हमेशा टक्कर दी है. पहली भिड़ंत 8 दिसंबर 2013 को शारजाह में ही हुई थी. अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 137 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य को 19.5 ओवर में हासिल किया था. यानी सिर्फ एक गेंद का खेल बाकी था.

दोनों के बीच दूसरा मुकाबला पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में खेला गया था. अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 147 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल किया था. आसिफ अली ने 7 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाकर रोमांचक जीत दिलाई थी. 4 छक्के जड़े थे. और अब एशिया कप में भी फिर रोमांचक मुकाबला हुआ. हालांकि वर्ल्ड कप में दोनों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.