पाखी ने शादी में Anupama की मां-भाई को किया जलील

Updated on 13-11-2022 07:27 PM

टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर रहने वाले शो 'अनुपमा' के रविवार के एपिसोड में उस कांड की शुरुआत होगी जिसके बाद कपाड़िया और शाह परिवार की जड़ें चरमरा जाएंगी। इतनी कोशिशों के बाद अनुपमा और अनुज ने सब कुछ ठीक कर दिया था। वनराज शाह भी शादी के लिए राजी हो गया था और सभी मिलकर इस शादी को सेलिब्रेट कर रहे थे, लेकिन पाखी अधिक मेहता के नखरे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे।

शादी में हुए खर्चे से खुश नहीं है पाखी
पाखी उस पैसे और चकाचौंध को लेकर दीवानी हुई जा रही है, जिस पर असल में उसका कोई अधिकार ही नहीं है। शादी में वह अचानक से नाराज हो गई क्योंकि उसे देविका द्वारा की गई डेकोरेशन खास पसंद नहीं आई। उसे अब भी यही लग रहा है कि देविका ने डेकोरेशन में खर्चा बचाने की कोशिश की है। अधिक उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन वह नहीं मानती।

पैसे के मोह में पागल हुई पाखी मेहता
संगीत सेरिमनी के दौरान फैमिली फोटो के टूट जाना बहुत बड़ा अपशकुन था जिस पर सिर्फ अनुपमा ने ध्यान दिया। इसके बाद शादी में इसका असर भी दिख गया जब पाखी ने अपनी नानी और मामा की इनसल्ट कर दी। पाखी जब बरखा की दोस्तों से बातें कर रही थी तभी अनुपमा की मां और भाई उससे मिलने पहुंच गए और उसकी नजर उतारकर उसे नेग दिया। वह अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाए थे कि पाखी ने उन्हें खाने खाने जाने के बहाने वहां से भेज दिया।

पाखी ने किया नानी-मामा का अपमान
यह सब कुछ अनुपमा ने देख लिया और उसने सबके सामने जाकर बताया कि वो लोग असल में इसके सगे मामा और नानी थे। इसके बाद पाखी गुस्से में अनुपमा के पीछे-पीछे आई और उससे ऐसा करने के लिए लड़ने लगी। अनुपमा ने जब उसे उसकी गलती बताई तो उसने अपने मामा और नानी की जमकर बेइज्जती की और कहा कि वो बहुत सस्ते कपड़े पहनकर आए थे। अनुपमा उसे समझाती है कि लोगों की इज्जत उनके प्यार और रिश्ते से होती है, कपड़ों से नहीं। लेकिन पाखी बदतमीजी करना जारी रखती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.