पद्मश्री डॉ. सुरेश आडवाणी को पोलियो:व्हीलचेयर पर 1 लाख+ कैंसर पीड़ितों का इलाज कर चुके

Updated on 06-04-2026 11:59 AM
रायपुर, आजकल जिम जाने वाले युवा जिस प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं, वह स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब है। इन खाद्य पदार्थों और सप्लीमेंट्स के दुष्प्रभावों पर अभी तक कोई बहुत बड़ा डेटा कलेक्शन उपलब्ध नहीं है, फिर भी एक विशेषज्ञ के तौर पर मानना है कि ये सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं। ये बातें पद्मश्री डॉ. सुरेश आडवाणी ने कहीं।

वे बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने वाले पहले ऑन्कोलोजिस्ट हैं। पोलियो होने के बावजूद वे डॉक्टर बने। 50 साल की प्रैक्टिस की और व्हीलचेयर पर रहते अबतक 1 लाख से अधिक मरीजों का इलाज कर चुके हैं। वे कॉन्फ्रेंस में शामिल होने रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. आडवाणी ने अनुभव साझा किए। यहां पेश है अलग-अलग मामलों में उनकी राय उन्हीं की जुबानी...

एआई डॉक्टरों के लिए ‘दूसरे दिमाग’ की तरह, यह मूल्याकंन अच्छा करता है

बीमारियों की जड़ अक्सर हमारी बचपन की आदतों में ही छिपी होती है। वसायुक्त खराब जीवनशैली आगे चलकर न केवल मोटापे का कारण बनती है, बल्कि कैंसर और हृदय रोगों जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी काफी हद तक बढ़ा देती है। जहां तक जल्दी और देर से शादी का सवाल है तो यह दोनों ही महिलाओं को प्रभावित कर रहीं है।

ग्रामीण इलाकों में अक्सर लड़कियों की शादी 17-18 वर्ष में हो जाती है व कई बच्चे होते हैं, जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है। यही कारण है कि गांवों में ब्रेस्ट के मुकाबले सर्वाइकल कैंसर बहुत ज्यादा देखे जाते हैं। वहीं शहरों में महिलाएं अक्सर देर से शादी करती हैं। 1-2 बच्चे होते हैं। यहां सर्वाइकल कैंसर के मामले कम हैं, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम गांवों की तुलना में 10 गुना अधिक बढ़ गया है।

कैंसर से बचाव के लिए 22-23 साल शादी की सही उम्र को लेकर मेरा मानना है कि शादी का एक संतुलित समय होना चाहिए। शादी के लिए 22-23 वर्ष की उम्र सबसे सही है। महिला का पहला बच्चा 25 वर्ष की उम्र से पहले हो जाना चाहिए। प्रिजर्वेटिव्स शरीर को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं। आज एआई के लेकर बड़ी हलचल है।

एआई डॉक्टरों के लिए ‘दूसरे दिमाग’ की तरह है। कभी-कभी कोई बारीक बात छूट सकती है, लेकिन एआई किसी भी जानकारी को नहीं भूलता है। एआई मरीजों की मेडिकल समरी व रिजल्ट का मूल्यांकन अच्छी तरह से तैयार करता है।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.