धान खरीदी : समिति प्रबंधको एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Updated on 17-11-2025 12:28 PM

बीजापुर,  विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में सहायक समिति प्रबंधकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रबंधकों और ऑपरेटरों को धान खरीदी से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें यह निर्देशित किया गया कि उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के धान की नमी जांच कर टोकन जारी करें, धान को फड़ में प्रवेश देने के बाद गुणवत्ता परीक्षण अनिवार्य रूप से करें तथा खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन दर्ज करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों को जारी टोकन के आधार पर ही धान खरीदी की जाएगी, जिससे अनियमितता एवं भीड़भाड़ की स्थिति से बचा जा सके।

जिला प्रशासन ने कहा कि यह प्रशिक्षण धान खरीदी व्यवस्था को डिजिटल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खाद्य अधिकारी  दिलीप उईके, डीएमओ  तामेश नागवंशी, सीसीबी नोडल अधिकारी, खाद्य अधिकारी सहित सभी समिति प्रबंधक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.