बस्तर में धान खरीदी की शुरुआत, मंत्री कश्यप ने किया पल्ली केंद्र का निरीक्षण
Updated on
15-11-2025 04:50 PM
रायपुर। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत आज से हो गई। बस्तर जिले के पल्ली धान खरीदी केंद्र में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी सत्र 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए सफल खरीदी सत्र की कामना की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री कश्यप ने केंद्र में तौल,कांटा-बाट, भंडारण व्यवस्था, किसान पंजीयन, गुणवत्ता परीक्षण और सुरक्षा प्रबंधों आदि उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बिना किसी बाधा के धान विक्रय की सुविधा मिले और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।मंत्री कश्यप ने कहा कि किसानों से धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी l उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि केंद्र में किसी भी किसान को किसी प्रकार की समस्या न हो। धान खरीदी शुरू होते ही किसानों में उत्साह दिखाई दिया और अधिकारी-कर्मचारी खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे रहे। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
दुर्ग । जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
दुर्ग, । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
दुर्ग । दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी देवेंद्र कुमार…
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…