रायपुर में धान से लदा ट्रक कार पर पलटा,3 मौतें

Updated on 23-02-2026 12:11 PM
रायपुर, रायपुर में धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। सर्जरी के बाद दंपती घर लौट रहे थे। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा (66), पद्मा शर्मा के रूप में हुई है। जो बलौदाबाजार के रहने वाले थे। ड्राइवर का नाम प्रवीण बताया जा रहा है। बड़े बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसी से शहर से बाहर निकले ही थे कि हादसा हो गया।

पढ़िए पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार शर्मा (66) का रायपुर के एमएमआई अस्पताल में 10 फरवरी से भर्ती थे। वहां सफल बाइपास सर्जरी हुई थी। अस्पताल में भर्ती के दौरान वे बार-बार अपने बेटे मनीष शर्मा से घर तिल्दा जाने की जिद करते रहे।

रविवार को शाम तक जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तब घर लौटने के लिए बड़े बेटे मनोज शर्मा ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। कार सवार पति-पत्नी जैसे ही पुरानी विधानसभा के पास नरदहा पहुंचे तो धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया।

ट्रक और उसमें रखी धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गई। इस हादसे में कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी घायल अवस्था में कार में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर दंपती की मौत

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल दंपती को बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर दंपती की मौत हो गई।

दोंदेकला जा रहा था ट्रक

DSP वीरेंद्र चतुर्वेदी ने दोनों घायलों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक पलौद के धान केंद्र से दोंदे कुटकी जा रहा था। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार डीपीएस स्कूल के सामने थी। स्पीड ब्रेकर के चलते कार की स्पीड कम थी। उसी समय बलौदाबाजार की ओर ही जा रहा धान लदा ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था। ब्रेकर में जर्क के चलते ट्रक का लॉकिंग हुक (पट्‌टा) टूट गया।

ट्रक अनियंत्रित होकर बांईं ओर जा रही कार पर पलट गया। बताया जा रहा है कि बड़ा बेटा पुणे की एमएनसी में काम करता है और छोटा बेटा मनीष शर्मा रियल एस्टेट का काम देखता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.