IPO से पहले ओयो की अमेरिका में बड़ी डील, जानिए क्या है रितेश अग्रवाल की कंपनी का प्लान

Updated on 22-09-2024 11:51 AM
नई दिल्ली: हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो ने अमेरिका में बड़ी डील की है। कंपनी ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिका की जी6 हॉस्पिटैलिटी को खरीद रहा है। इसके लिए उसने ब्लैकस्टोन रियल एस्टेट के साथ 52.5 करोड़ डॉलर (करीब 43,82,72,36,250 रुपये) की एक डील की है। यह डील पूरी तरह कैश में होगी। जी6 हॉस्पिटैलिटी अमेरिका में इकॉनमी लॉजिंग फ्रेंचाइजर और प्रतिष्ठित मोटेल 6 और स्टूडियो 6 ब्रांड की पेरेंट कंपनी है। इस डील से अमेरिका में ओयो की स्थिति मजबूत होगी। कंपनी पिछले पांच साल से अमेरिका में लगातार अपना विस्तार कर रही है। अभी यह 35 राज्यों में 320 से अधिक होटल ऑपरेट करती है।

कंपनी की इस साल अपने अमेरिकी पोर्टफोलियो में 250 और होटल जोड़ने की योजना है। ओयो मोटेल 6 और स्टूडियो 6 ब्रांड को और मजबूत करने के लिए अपने प्रौद्योगिकी स्टैक और वैश्विक वितरण नेटवर्क का लाभ उठाकर इस अधिग्रहण पर काम करेगा। मोटेल 6 का फ्रैंचाइजी नेटवर्क $1.7 अरब का ग्रॉस रूम रेवेन्यू कमाता है। ओयो इंटरनेशनल के सीईओ गौतम स्वरूप ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण हमारे जैसी स्टार्टअप कंपनी के लिए हमारी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मोटेल 6 की मजबूत ब्रांड पहचान, वित्तीय प्रोफाइल और अमेरिका में नेटवर्क के साथ ओयो की उद्यमशीलता की भावना मिलकर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।

कब आएगा आईपीओ


ब्लैकस्टोन ने मोटेल 6 ब्रांड के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण पूंजी का निवेश किया और बिजनस को अमेरिका और कनाडा में लगभग 1500 होटलों के फ्रैंचाइजी नेटवर्क के साथ एक एसेट लाइट लॉजिंग कंपनी में बदल दिया। ब्लैकस्टोन रियल एस्टेट एसेट मैनेजमेंट अमेरिका के प्रमुख रॉब हार्पर ने कहा कि यह डील निवेशकों के लिए एक शानदार परिणाम है। इसने हमारे निवेशकों की पूंजी को तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया और हमारे होल्ड अवधि में एक अरब डॉलर से अधिक का लाभ कमाया। इस डील के 2024 की चौथी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

रितेश अग्रवाल की अगुवाई वाली ओयो पिछले कुछ समय से अपने आईपीओ की योजना को टाल रही है। उसकने एक बार फिर आईपीओ के लिए मसौदा फाइल करने की योजना बनाई है। कंपनी को फाइनेंशियल ईयर 2024 में 229 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने पहली बार मुनाफा कमाया है। दुनिया के 80 देशों के 800 शहरों में कंपनी का बिजनस फैला हुआ है। रितेश अग्रवाल देश में सबसे कम उम्र के बिलिनेयर्स में शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.