8 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी प्रवासी भारतीयों की कमाई:विदेश से कमाई के मामले में भारत ने पाकिस्तान और चीन को पछाड़ा

Updated on 06-12-2022 06:07 PM

इस साल प्रवासी भारतीयों की विदेश से कमाकर भेजी जाने वाली राशि 8 लाख करोड़ रुपए पार कर जाएगी। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल भारतीय प्रवासियों की कमाई में पिछले साल की तुलना में 12% की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जबकि साल 2021 में 2020 के मुकाबले यह बढ़ोतरी केवल 7.5% की हुई थी।

विदेशों में जाकर कमाई करने और उसे अपने देश पैसा भेजने के मामले में भारत पहले नंबर है। पहले भी भारत इस मामले में पहले रैंक पर ही था। चीन, पाकिस्तान, मैक्सिको, मिस्त्र और फिलीपींस इस मामले में भारत से पीछे हैं।

एक नजर इन देशों के प्रवासियों की कमाई पर…

देश कमाई

  • चीन: 4 लाख करोड़ रुपए
  • मैक्सिको: 4.9 लाख करोड़ रुपए
  • मिस्त्र: 2.6 लाख करोड़ रुपए
  • पाकिस्तान: 2.3 लाख करोड़ रुपए
  • फिलीपींस: 3 लाख करोड़ रुपए
  • पाकिस्तान के प्रवासियों की कमाई घटी

    वहीं अगर बात क्षेत्रीय स्तर की करें तो साउथ एशियाई देशों की विदेशों में जाकर की गई कमाई 3.5% तक बढ़ी है। लेकिन, इसमें काफी असमानता है। यानी एक तरफ जहां प्रवासी भारतीयों की कमाई में 12% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है वहीं नेपाल में यह वृद्धि केवल 4% तक की रह सकती है। जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की विदेश कमाई में बढ़ोतरी की जगह घाटा हुआ है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक इन देशों में बाहर से आने वाली कमाई में 10 फीसदी की गिरावट हो सकती है।

  • भारत की हाई स्किल्ड फोर्स अमेरिका जा रही

    वर्ल्ड बैंक ने साल 2022 का आंकलन कर यह भी बताया है कि भारत के प्रवासी कामगार कमाई के लिए कौन-कौन से देशों की ओर रुख करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हाई स्किलड कामगार अमेरिका, यूके और एशिया पैसिफिक के जापान, सिंगापुर, ऑसेट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाते हैं। वहीं दूसरी और कम पढ़े-लिखे कामगार गल्फ देशों में कमाई का जरिया तलाशते हैं।

  • भारत में सबसे ज्यादा विदेशी कमाई अमेरिका से आ रही

    साल 2016-17 से साल 2020-21 में भारत में प्रवासियों की अमेरिका, यूके और सिंगापुर से होने वाली कमाई 26 से बढ़कर 36 फीसदी हो गई। जबकि गल्फ देशों कमाई में इन 4 साल में 26 फीसदी की गिरावट हुई है। साल 2016-17 में यह कुल कमाई की 54 फीसद थी जो साल 2020-21 में घटकर 28 फीसदी रह गई।

    भारत के 20 फीसदी से ज्यादा प्रवासी यूके और यूएस में

    वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 20 फीसदी प्रवासी भारतीय केवल यूएस और यूके में रहते हैं। यूएस सेंसेस के मुताबिक साल 2019 में 50 लाख भारतीय अमेरिका में रह रहे थे। अमेरिका से हो रही विदेशी कमाई में एक बड़ी है यह जाने वाली भारत की हाई स्किल्ड फोर्स है। भारत में जन्में और यूएस में रह रहे करीब 43 फीसदी लोगों के पास ग्रैजुएशन की डिग्री होती है जबकि अमेरिका में जन्में केवल 13 फीसदी लोगों की ग्रैजुएशन पास होते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.