रातोंरात रिंकू सिंह क्रिकेट की दुनिया का नया 'पठान' बन गया

Updated on 10-04-2023 07:07 PM
नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के खिताबी मुकाबले के आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रैथवेट ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में लगातार 4 छक्के उड़ाते हुए वेस्टइंडीज को खिताबी जीत दिलाई थी। यह नाम क्रिकेट इतिहास में अमर हो गया। कुछ ऐसे ही रिंकू सिंह ने रविवार को खेले गए आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को गुजरात टाइंटस के खिलाफ जीत दिलाई। एक के बाद एक 5 छक्के उड़ाकर टीम को जीत दिलाने वाले इस खिलाड़ी के सम्मान में दुनिया सिर झुका रहा है तो टीम के को-ओनर शाहरुख खान ने क्रिकेट की दुनिया का नया पठान बताया है।

6 गेंदों में चाहिए थे 29 रन और रिंकू ने ला दिया तूफान

कोलकाता को गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 29 रन। पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लिया तो बाकी की 5 गेंदों पर रिंकू सिंह ने बैक टु बैक छक्के उड़ाते हुए टीम को जीत दिला दी।

किसी को नहीं हो रहा था यकीन

जब रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद को भी हवाई यात्रा पर भेजा तो हर कोई हैरान था। यहां तक कि टीम की को-ओनर जूही चावला भी शॉक्ड थीं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि राशिद खान की हैट्रिक के बावजूद रिंकू सिंह ने टीम को जीत दिला दी।

शाहरुख ने कहा रिंकू सिंह क्रिकेट की दुनिया के नए पठान

टीम के मालिक शाहरुखा खान ने जीत के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- झूमे जो रिंकू... मेरे बच्चे रिंकू सिंह और नीतीश राणा और वेंकेटेश अय्यर... बहुत सुंदर...। याद रखें विश्वास करें। बहुत बहुत बधाई हो कोलकाता नाइटराइडर्स। वेंकी सर अपने दिल का ख्याल रखें।

ऐसा रहा मैच का रोमांच

मैच में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन ठोके थे। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने फिल्मी अंदाज में आखिरी गेंद पर 207 रन बनाते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। रिंकू ने 21 गेंदों में एक चौका और 6 छक्के के दम पर नाबाद 48 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.