ओवल की पिच सभी को देती है धोखा, टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बीच स्टीव वॉ को क्यों कहना पड़ा ऐसा?

Updated on 10-06-2023 08:44 PM
लंदन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत के टीम सिलेक्शन की आलोचना करने वालों में स्टीव वॉ का नाम भी जुड़ गया है। उनका मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को टीम में नहीं लेकर भारत ने गलती की। वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान वॉ के अलावा सौरव गांगुली, रिकी पॉन्टिंग और संजय मांजरेकर भी भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर हैरानी जता चुके हैं।

ओवल की पिच देती है धोखा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा,'हमने एशेज में चार साल पहले यही गलती की थी। द ओवल की पिच हमेशा पेचीदा होती है। यह हरी भरी दिखती है, लेकिन भीतर से सूखी होती है। आप हरी भरी पिच देखकर धोखा खा जाते हैं, लेकिन धूप खिलते ही यह बिल्कुल अलग हो जाती है और तेजी से सूखती है।'


अश्विन को बैटिंग के लिए चुन लेते

उन्होंने कहा कि अश्विन को बोलिंग ही नहीं बल्कि उनकी बैटिंग के लिए भी चुना जा सकता था। वॉ के मुताबिक,'मैं अश्विन को उनकी बैटिंग के लिए ही चुन लेता। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वह नहीं खेल रहे जबकि उन्होंने पांच टेस्ट शतक बनाए हैं। यह अजीब है।' डब्ल्यूटीसी चक्र 2021-2023 में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले अश्विन की जगह रविंद्र जाडेजा को भारतीय टीम में चुना गया।

इसी तरह के विचार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने भी व्यक्त किए। हॉग ने कहा, 'भारत ने एक निर्णय लिया और जैसी भी पिच मिलती उन्हें अश्विन को रखना चाहिए था। भारतीय बोलर आईपीएल खेलकर आए हैं। उन्होंने लंबे स्पेल नहीं डाले हैं। अश्विन और आडेजा एक छोर को थामे रह सकते थे और दूसरे छोर पर तेज गेंदबाजों के दबाव को कम कर सकते थे, जब उनके पास एनर्जी कम हो जाती।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.