MP में 6 महीने से आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन नहीं

Updated on 16-01-2025 01:31 PM

मध्य प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। पिछले 6 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वेतन भुगतान की घोषणा के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

विभागीय अधिकारी बजट की कमी का हवाला देकर भुगतान टाल रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित विभागों में अस्पताल, सीएम राइज स्कूल, मॉडल स्कूल, उत्कृष्ट स्कूल, आयुष विभाग, आईटीआई और पशुपालन विभाग शामिल हैं। ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स एवं अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के अनुसार, कुछ विभागों में 2 महीने से तो कुछ में 6 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

विशेष रूप से चलित पशु चिकित्सा एंबुलेंस के ड्राइवरों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। कंपनी ने अब उनके फोन तक उठाना बंद कर दिया है। इससे नाराज होकर ड्राइवर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। जिला अस्पतालों में भी आउटसोर्स कर्मचारियों को 3-4 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके विरोध में झाबुआ में कर्मचारियों ने सीएमएचओ का घेराव किया और दमोह में कलेक्टर को अपनी समस्या बताई।

कर्मचारी संगठन ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह संवेदनशीलता दिखाते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों के समय पर वेतन भुगतान की स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। स्कूलों में कार्यरत सुरक्षा गार्ड, भृत्य और रसोइयों की स्थिति भी चिंताजनक है, जिन्हें 4-5 महीने से वेतन नहीं मिला है।

कहां-कब से नहीं मिला आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन

चलित पशु चिकित्सा इकाई के ड्राइवरों का 3 महीने

जिला अस्पताल, उप स्वास्थ्य केंद्रों में 4 महीने

सीएम राइज और मॉडल स्कूलों के भृत्य, सुरक्षा कर्मी को 6 महीने

आईटीआई में 4 महीने

योग प्रशिक्षक 4 महीने

कई विभागों में 2 महीने से लंबित



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.