टीम इंडिया से बाहर, IPL में फ्लॉप, खुद को साबित करने के लिए नवजात बच्चे से भी बनाई दूरी

Updated on 27-04-2023 08:42 PM
बेंगलुरु: अपने होम ग्राउंड पर 201 रन के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2.2 ओवर्स में ही 31 रन उड़ाकर जबरदस्त शुरुआत की। इसी स्कोर पर सीजन के टॉप स्कोरर फाफ डुप्लेसिस (17 रन, 7 गेंद) आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली (54 रन, 37 गेंद) ने टीम बैंगलोर का चैलेंज आगे बढ़ाया, लेकिन कोलकाता की सटीक बोलिंग और उम्दा फील्डिंग के आगे होम टीम 179 रन ही बना पाई। केकेआर की इस जीत में वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा और आंद्रे रसेल की सटीक बोलिंग का योगदान रहा। इन तीनों ने कुल 12 ओवर्स में केवल 86 रन खर्चे और सात विकेट निकाले। तीन विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
दिसंबर में पिता बने हैं वरुण
    ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक जैसे बड़े विकेट निकालने वाले वरुण चक्रवर्ती ने मैच के बाद कहा कि वह अपना अवॉर्ड नवजात बच्चे और पत्नी को समर्पित करना चाहते हैं। जब कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बच्चे को अबतक न देखने की बात कही तो जवाब में कोलकाता के इस धुरंधर ने कहा- आईपीएल खत्म होने के बाद। अपनी प्रोफाइल में दिसंबर 2022 को शेयर की गई एक इंस्टाग्राम रील से वरुण ने दुनिया को पिता बनने की जानकारी दी थी।
    गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
    तमिलनाडु के रहने वाले वरुण चक्रवर्ती ने साल 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर के साथ शादी की। कोरोना वायरस के कारण उनकी शादी को पहले टाल दिया गया था। 17 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़कर वरुण चक्रवर्ती ने पढ़ाई पर फोकस करना शुरू कर दिया था क्योंकि खेल की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। 12वीं पास करने के बाद पांच साल तक आर्किटेक्ट की पढ़ाई और फिर जॉब की, लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा तो वापस क्रिकेट का रुख कर लिया। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपनी मिस्ट्री स्पिन से हैरान करने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान रहे रविचंद्रन अश्विन ने साल 2019 आईपीएल में 8 करोड़ 40 लाख रुपये देकर खरीदा था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.