हमारी चक्की बहुत बारीक पीसती है... कमल नाथ ने अफसर-कर्मचारियों को चेताया

Updated on 10-01-2023 06:56 PM
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ बीजेपी पर दबाव के सहारे चुनाव जीते का आरोप लगाते हुए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा चुनाव में की गई मनमानियों का हम भी जवाब देंगे, हमारी भी चक्की चलेगी और आप जानते हैं कि हमारी चक्की बहुत बारीक पीसती है।
पंचायती राज सम्मेलन में प्रदेश भर से आए पंचायत प्रतिनिधिया को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा, मुझे मालूम है कि किन परिस्थितियों से गुजर कर आपने जीत हासिल की, आज भाजपा राज में आप किन परिस्थितियों से मुकाबला कर रहे हैं। पैसा, पुलिस प्रशासन के आधार पर दबाव की राजनीति की गई थी और आज भी की जा रही है, बड़े दुख की बात है कि भाजपा के पास कोई उपाय नहीं था, किस प्रकार मानमानी की गई और आप पर सरकार का दबाव बनाया गया, आज भाजपा के पास इसके अलावा कुछ नहीं है, आपके साथ अन्याय हुआ है।

हमारी चक्की बहुत बारीक पीसती- कमलनाथ


पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा, शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा चुनाव में की गई मनमानियों का हम भी जवाब देंगे, हमारी भी चक्की चलेगी और आप जानते हैं कि हमारी चक्की बहुत बारीक पीसती कांग्रेस की सरकार बनते ही पंचायत प्रतिनिधियों को उनके प्रशासनिक अधिकार प्रदान किये जायेंगे। कमल नाथ ने कहा कि 15 साल बाद हमारी सरकार बनी थी, 15 महीने चली। सरकार में एकता का परिचय दिया। भाजपा ने हमें ऐसी सरकार दी थी, जो महिलाओं पर अत्याचार में, किसानों की आत्महत्या में, बेरोजगारी में नंबर वन थी।

हमने माफियाओं के खिलाफ युद्ध शुरू किया- कमलनाथकमल नाथ ने कहा कि हमारी कोशिश रही कि मध्यप्रदेश को एक नई पहचान मिले, इसके लिए हमने शुद्ध के लिये युद्ध शुरू किया, माफियाओं के खिलाफ युद्ध शुरू किया, मध्य प्रदेश की पहचान एक विश्वास की है, जिससे निवेश आता है, वह पहचान जिसकी आज प्रदेश को बहुत बड़ी आवश्यकता है। कमल नाथ ने कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चल कर भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं, यात्रा में कितना जोश और उत्साह है, यह यात्रा हमारे देश को जोड़ने की संस्कृति की रक्षा करने के उद्देश्य से की जा रही है। आज हमारी संस्कृति पर खतरा बना है, आपको तय करना है कि आप सभी जमीनी स्तर से कार्य करें और भाजपा सरकार की पोल खोंले। हमें 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाना है।

बीजेपी को धूल चटा सकते हैं- अग्रवाल


अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जे.पी. अग्रवाल ने चुनाव लड़ने वालों की समस्याओं का अहसास होने का जिक्र करते हुए कहा, आप किन परिस्थितियों में यह चुनाव जीत कर आये है, हम जानते है। पंचायत के चुनाव में सरपंच चुनाव, जनपद चुनाव और उनके वोटों की गिनती को बदला गया, उसके बाद भी आप जीत कर आए। आपका सहयोग होगा तो कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती और हम भारतीय जनता पार्टी को धूल चटा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.