हमारे आईटीआई पुराने ट्रेड पर कर रहे थे काम, हमने जोड़े है नये ट्रेड इससे युवाओं का कौशल संवर्धन होगा : भूपेश

Updated on 24-11-2022 04:05 PM

राजनांदगांव

राजनांदगांव में भूपेश बघेल पत्रकारों से चर्चा करते हुए कल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनता का उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगता है। हमारी योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। हमारे आईटीआई पुराने ट्रेड पर काम कर रहे थे। हमने नए ट्रेड भी जोड़े हैं ताकि नए समय के मुताबिक युवाओं का कौशल संवर्धन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कल पैरादान भी हुआ, इससे अन्य किसान भी उत्साहित होंगे। मैं आपसे भी अनुरोध करता हूँ कि पैरादान को प्रेरित करें। सड़कों को लेकर कुछ शिकायत आई है। दिसंबर तक इनके संधारण के निर्देश दिए हैं। नई सड़कों के लिए भी कहा है। 15 करोड़ रुपये अब तक 19 हजार चिटफंड के निवेशकों को दिए जा चुके हैं। कल डायलिसिस यूनिट भी आरम्भ किया। राजनांदगांव शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़, मोहरा पुन्नी मेला स्थल विकास के लिए 2 करोड़ और शहर के भीतर  अन्य विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये, कुल मिलाकर शहर के विकास के लिए 7 करोड़ रुपये दिए हैं। कोदो कुटकी जैसे वनोपजों का वैल्यू एडिशन कर रहे हैं।  सरगुजा में देखें तो जवाफूल होता है, वहां हालर मिल लगा दी गई है, किसानों को जवाफूल का दाम अच्छा मिल रहा है। गौठान में बहुत सी गतिविधि शुरू की गई हैं। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से 600 करोड़ निवेश किये जा रहे हैं ताकि ग्रामीण उद्यमियों को बढ़ावा दे सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों के लिए बड़ी संभावना है। अब 300 रीपा के माध्यम से इसे बढ़ावा मिलेगा। हमारे आईटीआई पुराने ट्रेड पर काम कर रहे थे। हमने नए ट्रेड भी जोड़े हैं ताकि नए समय के मुताबिक युवाओं का कौशल संवर्धन कर सकें। टाटा समूह से भी अभी बात हुई है। हम उद्यम का शानदार माहौल बना रहे हैं। मेडिकल कॉलेज तक लोगों को ले जाने ई-रिक्शा के लिए स्व-सहायता समूहों को मदद करने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका सुझाव अच्छा है, व्यवस्था कराई जाएगी। राजनांदगांव में तहसील कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अधिकारियों के मोबाइल नंबर साझा किए गए हैं। क्या यह व्यवस्था अन्य तहसीलों में भी होगी। इस प्रश्न के उत्तर पर उन्होंने कहा कि पारदर्शिता का यह काम बहुत अच्छा है। इसे अन्य जगहों पर भी फॉलो करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सबसे ज्यादा जोर मेडिकल एजुकेशन पर है। चार साल में ही हमने मेडिकल एजुकेशन का विस्तार किया। इससे हेल्थ का बढि?ा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदेश में खड़ा होगा। शहरी युवाओं के बारे में आए एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा है कि सुदृढ गांवों के आधार पर विकसित शहर तैयार आते हैं। पहले लोग गांव से शहर की ओर जाते थे अब किसान हितैषी योजनाओं से यह उलट गया है। शहरों पर दबाव घटा है। आर्थिक रूप से गुलजार होने से गांव शहरी अर्थव्यवस्था को पंप कर रहे हैं। रीपा में हम सभी उद्यमियों को बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संस्कृति का संरक्षण भी अहम जरूरत है। इसके लिए कार्य कर रहे हैं। आदिवासी महोत्सव के माध्यम से और अन्य माध्यम से हम ये कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.