सभी के कल्याण के लिये संकल्पबद्ध है हमारी सरकार : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 14-03-2023 06:33 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार सभी के कल्याण के लिये संकल्पबद्ध है। यह महिला सशक्तिकरण के लिये भी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बाद अब बहनों के कल्याण के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश में लागू की गई है। मंत्री श्री पटेल छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में 1334 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नव-दंपत्तियों को सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएँ दी। मंत्री श्री पटेल ने हितग्राहियों को योजना में 11 हजार रूपये की राशि के चेक भी प्रदान किये।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार सभी की सहभागिता से प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिये संकल्पित होकर कार्य कर रही है। सभ वर्गों के सर्वांगीण उत्थान के लिये जन-कल्याणकारी योजनाएँ बना कर क्रियान्वित की जा रही हैं। मंत्री श्री पटेल ने छिंदवाड़ा में नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है। सरकार द्वारा संचालित और क्रियान्वित योजनाओं का लाभ लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाएँ। सामूहिक विवाह समारोह में 16 जोड़े बौद्ध परंपराओं के अनुसार, 12 जोड़े मुस्लिम रीती और 1306 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

केन्द्रीय गृह मंत्री के आगामी दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

कृषि मंत्री श्री पटेल ने आगामी सप्ताह में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस लाइन ग्राउंड में कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि आगामी 25 मार्च को केन्द्रीय गृह मंत्री का छिंदवाड़ा दौरा संभावित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.