हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ दिलाना हमारा लक्ष्य : राजस्व मंत्री राजपूत

Updated on 22-10-2022 05:54 PM

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि राज्य सरकार हर नागरिक की समस्याओं के निराकरण और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में शिविर लगा रही है। अब नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिये सरकारी दफतरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। उन्होंने नागरिकों से आहवान किया कि वे जागरूक होकर शासन की योजनाओं का लाभ लें और अपना जीवन सफल बनायें। राजस्व मंत्री राजपूत आज सागर जिले की ग्राम पंचायत झिला, पचमा तथा खेजरामाफी में जन-सेवा शिविर को संबोधित कर रहे थे।

शिविर में ग्रामीणों से रू-ब-रू होते हुए राजस्व मंत्री ने समस्याएँ सुनी और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत झिला तथा खेजरा माफी में 4 करोड़ की लागत से बनने वाले अस्पताल का भूमि-पूजन भी किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि इन अस्पतालों में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध के साथ प्रसव की सुविधा भी होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की माता-बहनों को दूर अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायतों में मंगल भवन, कचरा गाड़ी सहित सड़क का भूमि-पूजन कर विकास कार्यों की सौगात ग्रामवासियों को दी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में चल रहे नल जल योजनाओं के कार्यों की निगरानी क्षेत्र के लोग भी करें। शिविर में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.