प्रदेश को कृषि में अव्वल बनाना हमारा लक्ष्य : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 15-03-2023 06:16 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश को कृषि के हर क्षेत्र में अव्व्ल बनाने के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में सभी आवश्यक कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें। मंत्री श्री पटेल विधानसभा के बैठक कक्ष में कृषि विभाग की परामर्शदात्री समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री श्री पटेल ने विभाग की प्रमुख गतिविधियों, प्रदेश की कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों एवं कृषि से संबंधित अन्य़ महत्वपूर्ण कार्य किये जाने संबंधी विषयों पर आवश्यक निर्देश दिये। विधायक सर्वश्री देवीलाल धाकड़, राजेंद्र पांडेय और प्रद्युमन सिंह लोधी, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अशोक वर्णवाल, संचालक कृषि एम. सेल्वेंद्रम, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड श्रीमती जी.वी. रश्मि और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपर मुख्य सचिव कृषि श्री वर्णवाल ने जानकारी दी कि प्रदेश दलहन फसलों में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश में देश के कुल दलहन उत्पादन का 21 प्रतिशत, खाद्यान्न में कुल राष्ट्रीय उत्पादन का 10 प्रतिशत, कुल राष्ट्रीय तिलहन उत्पादन का 19 प्रतिशत उत्पादन होता है। प्रदेश गेहूँ उपार्जन में देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश वर्ष 2011-12 से वर्ष 2017-18 तक लगातार विभिन्न श्रेणी में कृषि कर्मण पुरूस्कार प्राप्त करता रहा है। कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में गुड-गवर्नेंस इण्डेक्स में राज्य का पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। ग्रीष्मकालीन मूंग से कृषकों को ₹80 हज़ार से 1 लाख 20 हज़ार रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त आय हुई है।

कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों में प्रदेश, देश का इकलौता राज्य है, जिसने एम.पी. फार्म गेट मोबाइल एप द्वारा कृषकों को कहीं से भी अपनी कृषि उपज बेचने का विकल्प दिया है। एप पर अब तक कुल 91 लाख मीट्रिक टन उपजों के सौदे संपादित हुए हैं। कृषि संबंधित विभिन्न जानकारी एवं सेवा- जैसे मण्डी भाव, योजनाओं की जानकारी, मौसम आधारित कृषि सलाह इत्यादि समन्वित मोबाइल एप पर कृषकों हेतु उपलब्ध है। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश द्वारा ई-उपार्जन पंजीकरण से लेकर किसान के खाते में राशि का पारदर्शी हस्तांतरण का कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश को 2022 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल पर लेण्ड रिकार्ड इंटीग्रेशन के लिए एक्सीलेंस अवार्ड और बेस्ट इमर्जिंग स्टेट अवार्ड इन मिलेट प्रमोशन पुरूस्कार प्राप्त हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.