महाराष्‍ट्र में हमारा गठजोड़ मजबूत, टूटेगा नहीं... एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस ने विरोध‍ियों को कराया चुप

Updated on 16-06-2023 06:50 PM
मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिंदे-फडणवीस और बीजेपी-शिवसेना का गठजोड़ मजबूत है, यह टूटेगा नहीं। दोनों ने यह बात पालघर में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में कही। शिंदे की शिवसेना द्वारा दिन पहले अखबारों में विज्ञापन देकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फडणवीस से ज्यादा लोकप्रिय बताने के बाद गुरुवार को दोनों एक मंच पर आए थे।

फडणवीस ने कहा कि हमारी सरकार महाविकास आघाडी सरकार से ज्यादा मजबूत है। विज्ञापन की वजह से हमारे बीच कोई दूरी आने से रही। विज्ञापन से हमारी सरकार गिर जाए, इतनी कमजोर नहीं है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘यह फेविकोल का जोड़ है, टूटेगा नहीं।’ कार्यक्रम में उन्होंने फडणवीस का उल्लेख ‘लोकप्रिय उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस साहब’ कह कर किया। वहीं, फडणवीस ने भी भाषण की शुरुआत में शिंदे का उल्लेख ‘महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ कहकर किया।

बता दें कि पिछले दो दिन से शिवसेना और बीजेपी के नेताओं के बीच इस बात को लेकर तनातनी चल रही कि शिंदे और फडणवीस में से ज्यादा लोकप्रिय कौन है।

दिल्ली तक गया मामला

शिंदे और फडणवीस के बीच टकराव का मामला वरिष्ठों तक पहुंचा। शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे विज्ञापन प्रकाशित होने के तत्काल बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। उसके बाद शिंदे और फडणवीस एक साथ पालघर के कार्यक्रम में शामिल हुए।

बंद कमरे में हुई चर्चा
पालघर का कार्यक्रम खत्म होने बाद जब दोनों नेता मुंबई लौटे, तो देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे की सरकारी गेस्ट हाउस ‘सह्याद्रि’ के एक बंद कमरे में काफी देर तक मीटिंग हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.