ऑस्कर जीत चुकीं गुनीत मोंगा लेकर आईं नई वेब सीरीज 'गुटर गूं', जानें कब और कहां देखें शो

Updated on 04-04-2023 08:42 PM
'गुटर गूं' अमेजन मिनी टीवी पर आने वाली टीनएज रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें दो टीनएजर्स की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी उम्र के साथ आने वाली उथल-पुथल और कंफ्यूजन के बीच प्यार मे पड़ जाते हैं। इसे ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है। इसमें 'द फैमिली मैन' फेम अश्लेषा ठाकुर और विशेष बंसल हैं। गुनीत ने इसी साल 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के लिए ऑस्कर जीता है।
ये है शो की कहानी
मेकर्स ने पिछले हफ्ते 'गुटर गूं' का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें दिखाया गया कि कैसे अलग-अलग बैकग्राउंड और स्थिति से होने के बावजूद दो जवान बच्चे एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। दोनों की प्रेम कहानी एक डर और हिचकिचाहट से शुरू होती है। हालांकि, इसके बाद असली कहानी शुरू होती है।

वेब सीरीज की कास्ट

इस रॉम-कॉम वेब सीरीज Gutar Gu में अश्लेषा ठाकुर ने रितु और विशेष बंसल ने अनुज का किरदार निभाया है। दोनों की जोड़ी सुपरक्यूट है। देखिए इसका ट्रेलर

इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

इस शो को Garima Kunzru, Saqib Pandor और गुंजन सक्सेना ने लिखा है। इसे Manpreet Bacchhar, Raunaq Bajaj ने अचिन जैन और गुनीत मोंगा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसमें सतीश रे भी हैं। आप इस शो को 5 अप्रैल से अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.