नीसा देवगन के साथ लंदन पहुंचे ओरी ने राहुल गांधी के साथ किया लंच, शेयर की ये तस्वीरें

Updated on 06-06-2023 09:35 PM
नीसा देवगन, जान्हवी कपूर जैसी स्टारकिड्स के साथ अक्सर पार्टियां करते दिखने वाले Orhan Awatramani उर्फ Orry अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों ओरी बियॉन्से का कॉन्सर्ट अटेंड करने के लिए लंदन पहुंचे थे और फिर वह राहुल गांधी से भी मिले। राहुल गांधी के साथ ओरी की तस्वीरें अब चर्चा में हैं।

Orhan Awatramani उर्फ Orry अक्सर स्टार किड्स के साथ पार्टियों में नजर आया करते हैं। अभी पिछले दिनों ही अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन के साथ ओरी बियॉन्से का कॉन्सर्ट में नजर आए थे। नीसा के अलावा खुशी कपूर, सुहाना खान जैसी स्टारकिड्स से क्लोज बॉन्ड शेयर करने वाले ओरी की राहुल गांधी के साथ तस्वीरें सामने आई हैं।

राहुल गांधी के साथ लंच पर मिले ओरी

ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल गांधी के साथ अपनी ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों कैमरे के सामने पोज़ देते हुए स्माइल करते नजर आ रहे हैं। ओरी को पता है कि सोशल मीडिया पर उन्हें कैसे लाइमलाइट में रहना है। ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने साथ लंच किया है। ओरी ने राहुल गांधी के साथ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा है- आज लंच पर साथ। इसे शेयर करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को टैग भी किया है।

बियॉन्से के वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट में नीसा के साथ पहुंचे थे ओरी

इसके अलावा ओरी के इंस्टाग्राम पर कुछ और तस्वीरें हैं जिनमें ओरी अपने दोस्तों के साथ लंच टेबल पर दिख रहे हैं और उनके बीच नीसा देवगन भी नजर आ रही हैं। रेस्ट्रॉन्ट के अंदर की इन तस्वीरों में नाइट क्लब की अन्य तस्वीरें भी हैं। नीसा ओरी के साथ बियॉन्से के वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट में शामिल होने पहुंची थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.