राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

Updated on 19-10-2025 11:55 AM

उत्तर बस्तर कांकेर। शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई के द्वारा आज राज्य स्तरीय एकीकृत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर को रस्साकसी खेल के आयोजन की जिम्मेदारी मिली। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग ने प्रथम एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

वहीं महिला वर्ग में शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर ने प्रथम एवं शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार संपन्न प्रतिस्पर्धा से अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने आयोजन समिति को बधाई दी। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी, पर्यवेक्षक, रैफरी सहित संस्था के सभी तकनीकी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.