हसलनार में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन

Updated on 18-03-2026 11:58 AM

रायपुर। जल संरक्षण को बढ़ावा देने कोंडागांव के हसलनार ग्राम पंचायत में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। गांव की महिलाओं, स्वसहायता समूहों तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्यों ने इसमें सक्रियता और उत्साह से भागीदारी की। महिलाओं को इस दौरान जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम जल स्वच्छता समिति, स्वसहायता समूहों तथा जल वाहिनी से जुड़ी महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता लाने तथा इन कार्यों में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने हसलनार में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प एवं शपथ लिया। कोंडागांव जिला पंचायत की सदस्य यशोदा रामचंद्र कश्यप, जनपद सदस्य रामनाथ नाग, पवन कुमार कोर्राम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता अजय कुमार टोप्पो, हसलनार की सरपंच सत्यवती कश्यप और उप सरपंच नीलचंद बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम मंश शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.