सदन में यूसीसी को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैलाएंगे, CM बोले- जय श्रीराम का उद्घोष कर तथ्यों के साथ दें जवाब

Updated on 21-07-2026 12:34 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश होने के बाद इसे लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायकों से यूसीसी के प्रावधानों को जनता तक पहुंचाने और विपक्ष के सवालों का तथ्यों के साथ जवाब देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चर्चा के बाद विधेयक को सदन से पारित कराया जाएगा और पार्टी के जनप्रतिनिधियों को इसके लाभ लोगों तक पहुंचाने होंगे।

तथ्यों के साथ जवाब देने की अपील

  • बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल यूसीसी को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। ऐसे में भाजपा विधायक तथ्यों के आधार पर जवाब दें और जनता के बीच भी इस कानून की उपयोगिता को स्पष्ट करें।
  • उन्होंने कहा कि यूसीसी सभी नागरिकों को समान अधिकार और कानूनी संरक्षण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार मिलने से आधी आबादी को इसका विशेष लाभ मिलेगा।
  • जनता तक पहुंचाएं यूसीसी के प्रावधान

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायकों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में यूसीसी के प्रावधानों और उसके लाभों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उनका कहना था कि इससे विपक्ष की वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति का सच भी सामने आएगा। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को भी प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने बैठक में विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्रों को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने और विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण और विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।


  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 September 2026
    गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
     20 September 2026
    जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
     20 September 2026
    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
     20 September 2026
    पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
     20 September 2026
    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
     20 September 2026
    पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
     19 September 2026
    भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
     19 September 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
     19 September 2026
    भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
    Advt.