फेस्टिव सीजन में बंपर कमाई का मौका! तैयार रखिए पैसे, आ गई देश के सबसे बड़े IPO की डेट

Updated on 04-10-2024 12:52 PM
नई दिल्ली: साउथ कोरिया की ऑटो कंपनी Hyundai की Hyundai Motor India का 25,000 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 अक्टूबर को आ सकता है। मामले से जुड़े लोगों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। अभी एलआईसी की 21,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री को सबसे बड़ा आईपीओ माना जाता है। Hyundai ने जून में SEBI के समक्ष आईपीओ की मंजूरी के लिए आवेदन किया था। यदि यह आईपीओ सफल रहा तो यह भारत में किसी ऑटो कंपनी का दो दशक से अधिक समय में पहला आईपीओ होगा। इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी साल 2003 में आईपीओ लाई थी।

हुंडई का यह इशू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। इसमें प्रमोटर कंपनी हुंडई मोटर कंपनी 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी। हुंडई इसके जरिए करीब तीन अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी 15 से 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। हुंडई देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी है। हुंडई मोटर इंडिया को इस आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा क्योंकि यह पूरी तरह ओएफएस है। सेबी ने 24 सितंबर को इस आईपीओ के लिए मंजूरी दी थी। हुंडई मोटर की भारत में शुरुआत 1996 में हुई थी।

पहले दिन के कारोबार में 117% चढ़ा RKRN


KRN Heat Exchanger And Refrigeration का शेयर बाजार में पहले दिन गुरुवार को अपने इशू प्राइस 220 रुपये से 117% से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 470 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इशू प्राइस से 113.63% की बढ़त है। बाद में यह 133.36% चढ़कर 513.40 रुपये पर पहुंच गया और अंत में 117.47% के उछाल के साथ 478.45 रुपये पर बंद हुआ।

RGaruda का आईपीओ आठ अक्टूबर को खुलेगा


RGaruda Construction and Engineering ने 264 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 92-95 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने गरुवार को घोषणा की कि उसका आईपीओ आठ अक्टूबर को खुलेगा और 10 अक्टूबर को बंद होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.