बंपर कमाई का मौका, आज बंद हो रहा RR Kabel का आईपीओ, समझिए GMP का इशारा

Updated on 15-09-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: बिजली के तार, स्विच और पंखे बनाने वाली कंपनी आरआर केबल के आईपीओ (RR Kabel IPO) पर बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। गुरुवार को दूसरे दिन तक यह इश्यू 1.39 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी के 1,33,17,737 शेयरों की पेशकश पर कुल 1,85,71,364 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं। इसे एनआईआई श्रेणी में 2.1 गुना और क्यूआईबी कैटगरी में 1.65 गुना बोलियां मिली हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स कैटगरी में यह 95% सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ में 938-1035 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक एक लॉट में 14 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (OFS) के तहत 1,72,36,808 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। 13 सितंबर को पहले दिन यह 25% सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 585.62 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी की देश में पांच विनिर्माण इकाइयां है। इसका 88 प्रतिशत बिजनस केबल और तार से होता है। आरआर केबल के आईपीओ में 50% शेयर क्यूआईबी के लिए रिजर्व हैं। वहीं, 15 फीसदी शेयर नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व हैं। इसी तरह आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 फीसदी शेयर रिजर्व हैं।

कितना चल रहा है GMP

एक्सिस कैपिटल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज और कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। आरआर काबेल के आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर तक पूरा हो सकता है। इसके अलावा, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 26 सितंबर 2023 तक हो सकती है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 146 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.