बंपर कमाई का आने वाला है मौक, इस कंपनी का आ रहा आईपीओ, जानिए लिस्टिंग सहित सभी डिटेल्स
Updated on
19-10-2023 03:16 PM
नई दिल्ली: पिछले दिनों कई कंपनियों के आईपीओ बाजार में लॉन्च हुए हैं। इनमें से निवेशकों को कुछ आईपीओ में नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि कई आईपीओ में निवेशकों को बंपर मुनाफा भी हुआ है। अभी आने वाले दिनों में कई और कंपनियां आईपीओ लेकर आने वाली है। अगर आप अभी तक आईपीओ में निवेश नहीं कर पाए हैं तो निराश न हों। फार्मा सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी जल्द ही बाजार में अपना आईपीओ लेकर आने वाली है। यह कंपनी फार्मा सेक्टर से जुड़ी ब्लूजेट हेल्थकेयर है। यह अपना आईपीओ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि ब्लूजेट हेल्थकेयर का आईपीओ 25 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इस महीने मेनबोर्ड सेगमेंट में यह दूसरा आईपीओ है।
ऐसे करें निवेश
बता दें कि ब्लूजेट हेल्थकेयर का आईपीओ 23 अक्टूबर को एक दिन के लिए खुलेगा। इसके बाद रिटेल निवेशक दांव लगा सकेंगे। यह आईपीओ 27 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी 19 अक्टूबर को यानी कल आईपीओ का इश्यू प्राइस बैंड और लॉट साइज का ऐलान करेगी। यह कोई फ्रेश इश्यू नहीं है। इश्यू साइज का आधा हिस्सा क्यूआईबी के लिए तो 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रखा गया हे।
इस दिन होगी लिस्टिंग
ब्लूजेट की इक्विटी शेयरों में ट्रेडिंग बीएसई और एनएसई पर 6 नवंबर से शुरू होगी। आईपीओ शेड्यूल के मुताबिक, टी+6 टाइमलाइन है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ओर जेपी मॉर्गन इंडिया ऑफर के मर्चेंट बैंकर हैं। वहीं लिंक इनटाइम इंडिया इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।
बिना जानकारी के न करें निवेश
शेयर बाजार में किसी भी आईपीओ में बिना जानकारी के निवेश न करें। किसी भी शेयर या आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।