पाकिस्तान में हिंदुओं पर हमले की खुलेआम धमकी, सत्संग रद्द, मंदिरों में नहीं जा रहे लोग

Updated on 13-07-2023 02:25 PM
इस्लामाबाद: अपनी मोहब्बत के लिए भारत भाग कर आईं सीमा हैदर ने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सीमा हैदर की मुलाकात पबजी गेम के जरिए भारत के सचिन से हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद वह सबकुछ छोड़कर भारत आ गईं और उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। लेकिन उनके भारत आने के कारण पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं और मंदिरों पर हमले की धमकी कट्टरपंथी दे रहे हैं। सीमा हैदर मामले के बाद डकैतों की ओर से धमकी के कारण सिंध के हिंदू डरे हैं। लोगों ने मंदिरों में जाना कम कर दिया है।

डकैतों की ओर से धमकी मिलने के बाद मंदिरों के करीब और स्थानीय इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। सिंध के कच्चा इलाके में गैंग चलाने वाले डकैत उमर शार ने धमकी दी, 'अगर हमारी सीमा का मुद्दा हल नहीं हुआ तो मैं बक्शपुर, काशमोर और बाकी इलाकों में मंदिरों पर हमला करूंगा।' जब वह धमकी भरा वीडियो बना रहा था तब उसके हाथ में कई ग्रेनेड थे। वह अपने साथियों के साथ बैठा था। उसने यह भी कहा कि इन लोगों को पहले ही टार्गेट सौंप दिए गए हैं।

सत्संग किया गया रद्द

उमर शार ने एसएसपी घोटकी तनवीर तुनियो को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस भी हमले से हिंदुओं को नहीं बचा पाएगी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है, जैसे सीमा की घर वापसी का जिम्मा डकैतों ने उठा लिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हिंदू मंदिरों की देखभाल करने वालों को उनकी एक्टिविटी को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है। एक स्थानीय हिंदू ने बताया कि इलाके में होने वाला एक सत्संग सुरक्षा को देखते हुए रद्द कर दिया गया।

हिंदुओं को खतरा

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 300 महिलाएं सत्संग में पूजा करती हैं। लेकिन एहतियाती उपाय के तहत हमने इसे रद्द कर दिया है। एक अन्य स्थानीय हिंदू ने कहा, 'कोई उचित सुरक्षा नहीं है। मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं।' वहीं एक शख्स ने कहा, 'सीमा के मामले से हमारा कोई संबंध नहीं है। हमारी लड़कियों का नियमित अपहरण हो रहा है और उन्हें जबरन इस्लाम कबूल कराया जा रहा है।' उन्होंन यह भी कहा कि सिंध में कानून व्यवस्था हिंदुओं के अनुकूल नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.