ओपन-AI ने डेवलपर का अकाउंट सस्पेंड किया अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार का चैटबॉट बनाने पर कार्रवाई

Updated on 23-01-2024 01:52 PM

चैट-GPT बनाने वाली कंपनी ओपन-AI ने अपने एक बॉट डेवलपर के अकाउंट को सस्पेंड कर उसे बैन कर दिया है। दरअसल, बीते हफ्ते AI स्टार्टअप डेल्फी ने अमेरिका में राष्ट्रपति के संभावित उम्मीदवार डीन फिलिप्स की नकल करने वाला एक चैटबॉट बनाया था, जो एक वेबसाइट के जरिए वोटर्स तक फिलिप्स का मैसेज पहुंचा रहा था। इसके अलावा यह वोटर्स से बात कर उनके सावालों के जवाब भी दे रहा था।

ओपन AI ने बताया कि पोलिटिकल कैंपेनिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल API को यूज करने के नियमों का उलंघन है। ओपन-AI के सुपर PAC ने AI-स्टार्टअप डेल्फी के साथ बॉट बनाने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

क्या है ओपन-AI API?
API यानी एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस। इसका इस्तेमाल AI प्रोजेक्ट्स को आसान बनाने के लिए ओपन-AI के मशीन लर्निंग मॉडल्स के साथ कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

AI के नीतियों और नियमों का उल्लंघन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपन-AI का कहना है कि डेल्फी के डेवलपर्स मैट क्रिसिलॉफ और जेड सोमर्स ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है। कंपनी ने कहा कि कंसेंट के बिना किसी व्यक्ति का AI रूप बनाना हमारे नीतियों का उल्लंघन है। इसको लेकर रिसर्चर्स ने कहा था कि यह चुनावों को प्रभावित कर सकता है।

ओपन-AI ने हाल में जारी किया था नियम
हाल ही में कंपनी ने 2024 इलेक्शन को लेकर अपने नीतियों और फैसलों की जानकारी दी थी, जिसमें कहा गया था कि चुनावों को देखते हुए किसी भी उम्मीदवार को मीमीक यानी नकल करने वाले चैटबॉट की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पॉलिटिकल कैंपेनिंग और लॉबिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.