अमेरिका और चीन ही बचा सकते हैं... पूर्व पाक एयरफोर्स चीफ की उड़ी नींद, बोले- 16 लाख के सामने क्या करेंगे हमारे 6 लाख फौजी

Updated on 10-05-2025 12:33 PM
इस्लामाबाद: भारत के साथ युद्ध के मंडराते खतरे पर पाकिस्तान के रिटायर सैन्य अधिकारियों ने अपने आर्मी चीफ असीम मुनीर को आगाह किया है। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारियों का कहना है कि भारत के मुकाबले उनकी सैन्य शक्ति बहुत कम है। ऐसे में हम अगर सीधे युद्ध में उलझे तो फिर परेशानी बढ़ सकती है। इस स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान के पूर्व अफसर अमेरिका और चीन से भारत पर दबाव बनाने की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे चीजें और खराब होने से रोकी जा सकें।

पाकिस्तान के डॉन टीवी का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर कह रहे हैं कि हमारे पास सिर्फ छह लाख सैनिक हैं और दूसरी ओर भारत के पास 16 लाख की सेना है। ऐसे में किसी युद्ध में हमारे लिए चीजें आसान नहीं होने वाली हैं।

'हालात अच्छे नहीं हैं'

मसूद अख्तर इस वायरल वीडियो में कह रहे हैं, 'ये एक सच्चाई है कि हालात चिंताजनक हैं। हमारे पास इसका कोई जवाब नहीं है और स्थिति हर दिन बिगड़ती जा रही है। चार बार भारत ने बड़े हमले करने की योजना बनाई। हमें वास्तव में यह सोचना होगा कि हमें क्या करना है नहीं तो हमारे लिए आने वाला वक्त और खराब हो सकता है।

मसूद का कहना है कि अमेरिका के दबाव डाले बिना तनाव कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन दबाव बनाएंगे, तभी ये तनाव कम होगा। अरब और ईरान की ओर से कोशिश हुई है लेकिन उनको भारत नहीं मान रहा है। ऐसे में अब अमेरिका और चीन ही ऐसे देश हैं, जो इस स्थिति को बिगड़ने से रोक सकते हैं

भारत की कार्रवाई से बढ़ा डर

भारत की ओर से 6 मई की रोत को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में हलचल देखी जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब में भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। ये ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे।
पाकिस्तान के बहावलपुर जैसे शहरों में भारतीय मिसाइलों के पहुंचने से वहां के एक्सपर्ट अपनी चिंता को जता रहे हैं। साथ ही इस बात के लिए भी अपनी आर्मी को आगाह कर रहे हैं कि वह भारत के साथ युद्ध में जाने का रास्ता चुनने से बचे। हालांकि पाकिस्तानी आर्मी के अफसर और राजनेता अपनी आक्रामक बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.