12 मैच में सिर्फ 84 रन, पिछले सीजन का हीरो आईपीएल 2023 में बना जीरो

Updated on 26-05-2023 08:09 PM
नई दिल्ली: आईपीएल के पिछले सीजन में 15 मुकाबले में 32.21 की औसत और 136.67 की स्ट्राइक रेट से 451 रन। 36 चौके और 18 छक्के। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 12 मैचों में 7.64 की औसत और 93.33 की स्ट्राइक रेट से 84 रन। सिर्फ 2 छक्के और 3 चौके। दो आईपीएल सीजन में जिस खिलाड़ी के प्रदर्शन में इतना बड़ा अंतर आया है उसका नाम है दीपक हुड्डा (Deepak Hooda)
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के इस बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2023 बुरे सपने की तरह रहा।

20 का स्कोर नहीं पार कर पाए हुड्डा

दीपक हुड्डा टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। पिछले साल तो उन्हें विराट कोहली की जगह खिलाने की मांग हो रही थी। टॉप ऑर्डर में आकर आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने शतक बी लगाया था। लेकिन आईपीएल 2023 में वह किसी भी पारी में 20 का स्कोर भी पार नहीं कर पाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 17 रनों की रही। वह ओपनिंग से लेकर नंबर-7 तक खेलने उतरे लेकिन फॉर्म उनसे दूर ही रही।

आईपीएल सीजन में प्रमुख बल्लेबाज का सबसे कम बल्लेबाजी औसत (कम से कम 10 पारियां)
7.63- दीपक हुड्डा (2023)
7.72- निकोलस पूरन (2021)
10.28- दीपक हुड्डा (2016)

तीन रन आउट में रहे शामिल

एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से थी। इसमें लखनऊ के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। तीनों में दीपक हुड्डा शामिल रहे। पहले मार्कस स्टोइनिस से बीच क्रीज पर उनकी टक्कर हुई। फिर कृष्णप्पा गौतम रन आउट हुए। आखिरी में दीपक हुड्डा खुद भी रन आउट होकर ही वापस लौटे।

टीम इंडिया में भी जगह पर खतरा

भारत के लिए 21 टी20 मुकाबलों की 17 पारियों में दीपक ने करीब 31 की औसत और 147 की स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं। वर्तमान भारतीय टीम में उनकी भूमिका फिनिशर की है। लेकिन आईपीएल के इस सीजन में रिंकू सिंह ने मध्यक्रम में क्या बल्लेबाजी की है। तिलक वर्मा भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में इस खराब प्रदर्शन की वजह से दीपक की टीम इंडिया से छुट्टी हो जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.