ड्रामा स्कूल में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूरा, सोमवार से लगेंगी दो वर्षीय कोर्स की कक्षाएं

Updated on 23-07-2023 05:53 PM
भोपाल। संस्कृति विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय (एमपीएसडी) में पहली बार दो वर्षीय डिप्लोमा इन ड्रामेटिक आर्ट कोर्स प्रारंभ हुआ है। इससे पूर्व यहां एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का संचालन किया जा रहा था। 2023-2025 का शैक्षणिक सत्र 24 जुलाई से उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के भवन में शुरू हो रहा है। इससे पूर्व विगत दिनों हुए दीक्षा समारोह में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने पाठ्यक्रम पूरा कर चुके कलाकारों को प्रमाण-पत्र दिए और उनके उज्‍ज्वल भविष्य की कामना की।

मप्र नाट्य विद्यालय के निदेशक टीकम जोशी ने बताया कि सत्र 2023-25 के लिए चयन प्रक्रिया तय समय में पूरी कर ली है। देश के विभिन्न क्षेत्रों के 26 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। मप्र से सर्वाधिक 17 और उत्तर प्रदेश के तीन युवाओं का चयन पहली बार शुरू हो रहे दो-वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। भोपाल के चार युवा कलाकारों ने विद्यालय में अपनी सीट सुरक्षित की है। बाहर के विद्यार्थियों के आने में हुई देरी की वजह से कक्षाएं सोमवार से शुरू हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि नए और पुराने कोर्स में ज्यादा अंतर नहीं है, बस थोड़ा विस्तार दिया गया है। यह थ्योरी और एथेस्टिक जैसी नाट्य कलाओं से संबंधित होगा। पहले दो प्रोडक्शन होते थे अब चार होंगे।

अपर्याप्त था एक वर्षीय डिप्लोमा

वर्तमान में संस्थान में नाट्य कला में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाया जा रहा था, जिसमें 26 सीटों पर देश भर से युवा कलाकार प्रवेश लेते थे। लेकिन यह अवधि बहुत कम थी। इससे प्रतिभागी ज्यादा कुछ सीख नहीं पाते थे और डिप्‍लोमा उनके करियर को आगे बढ़ाने में सहायक नहीं था। यही वजह है वर्ष 2011 से शुरू हुए नाट्य विद्यालय से आज तक कोई बड़ा कलाकार नहीं निकल सका है।

स्कूल के दसवें बैच की छात्रा रहीं नाटक अभिनेत्री पूजा मालवीय बताती हैं कि एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में डायरेक्शन का प्रशिक्षण नहीं मिलता था, पर डायरेक्शन करना पड़ता था। इंटर्नशिप की अवधि भी लंबी थी। एक्टिंग के लिहाज से दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स सही है। कलाकारों को अपने अभिनय को निखारने का मौका मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग की पहल पर स्कूल को राजा मानसिंह तोमर कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर से संबद्धता मिलने के बाद इस बार से दोवर्षीय पीजी डिप्लोमा इन ड्रामेटिक आर्ट में प्रवेश दिए गए हैं। गत माह हुई अंतिम चयन कार्यशाला में 86 बच्चों को बुलाया गया था, जिनमें से 26 का चयन चयनकर्ताओं ने साक्षात्कार के आधार पर किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.