एक विकेटकीपर तो दूसरी खब्बू बैटर, कौन हैं ये दो दिग्गज जो तैयार करेंगे टीम इंडिया की नई फौज

Updated on 20-06-2023 08:39 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेट के जूनियर ढांचे में बड़े बदलाव हुए हैं। बीसीसीआई ने वीएस तिलक नायडू को जूनियर सिलेक्शन कमिटी का अध्यक्ष बनाया है। जिन पर अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए युवा प्लेयर्स को तैयार करने की जिम्मेदारी है। दूसरी ओर बंगाल और रेलवे की पूर्व क्रिकेटर श्यामा साव को सीनियर वुमेंस नेशनल सिलेक्शन कमिटी में चुना गया जो मिठु मुखर्जी की जगह लेंगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘क्रिकेट सलाहकार समिति ने महिला चयन समिति और जूनियर क्रिकेट समिति में एक चयनकर्ता के पद के लिये आवेदनों पर विचार किया।’

कौन हैं वीएस तिलक नायडू
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नायडू ने 93 प्रथम श्रेणी मैचों में कर्नाटक, दलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह जूनियर चयन समिति में एस शरत की जगह लेंगे जो अब सीनियर चयन समिति का हिस्सा हैं। अटैकिंग स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले नायडू ने 2013 से 2016 तक KSCA जूनियर चयन समिति की अध्यक्षता की और 2015-16 सत्र के दौरान KSCA की वरिष्ठ चयन समिति में भी काम किया।

श्यामा साव के बारे में भी जानें
बाएं हाथ की बल्लेबाज और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज 51 वर्ष की साव ने 1995 में तीन टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करके दो अर्धशतक लगाए और पांच विकेट लिए। घरेलू सर्किट में साव ने बंगाल के लिए 1985 से 1997 के बीच में खेला और 1998 से 2002 के बीच रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। वह दो बार बंगाल के चयनकर्ता भी रहीं। मुखर्जी का कार्यकाल समाप्त हो गया है जो सितंबर 2020 में नियुक्त हुई थी।

महिला चयन समिति: नीतू डेविड (अध्यक्ष), रेणु मार्गरेट, आरती वैद्य, कल्पना वेंकटचा, श्यामा डे शॉ।
जूनियर क्रिकेट कमेटी: वीएस तिलक नायडू (चेयरपर्सन), रणदेव बोस, हरविंदर सिंह सोढ़ी, पथिक पटेल, कृष्ण मोहन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.