नर्मदा अस्पताल तिराहा से हबीबगंज नाका तक एक तरफ का मार्ग कल से 12 जून तक रहेगा बंद

Updated on 16-05-2024 11:09 AM
भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत गणेश मंदिर के सामने मेट्रो के पिलर क्रमांक 67 से पिलर क्रमांक 68 पर 25 मीटर स्पान में बाक्स सेंगमेंट चढ़ाने का कार्य किया जाना है। इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से गणेश मंदिर के सामने निर्माण कार्य के दौरान 17 मई से 12 जून तक के लिए नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक आने वाली एक तरफ के मार्ग को बंद किया जाएगा। वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
यातायात थाना पुलिस के मुताबिक सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से निर्माण कार्य के दौरान परिवर्तित मार्ग यह रहेंगे।

प्रतिबधित मार्ग

:- नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक एक तरफ का मार्ग आवागमन के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।

:- रानी कमलापति स्टेशन आने व जाने वाले वाहन पूर्व की भांति आवागमन कर सकेंगे।

वैकल्पिक मार्ग

- रानी कमलापति स्टेशन से गणेश मंदिर की ओर जाने वाले वाहन जीजी फ्लायओवर के नीचे (नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा) होकर दूसरे तरफ के मार्ग का उपयोग कर रानी कमलापति स्टेशन से गणेश मंदिर की ओर जा सकेंगे।

:- गणेश मंदिर से रानी कमलापति स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन गणेश मंदिर के पीछे वाले मार्ग एससी गोधा एडवोकेट मार्ग का उपयोग कर जा सकेंगे। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.