एक, दो नहीं 3 गलत फैसले... इंदौर टेस्ट में नितिन मेनन की ये कैसी अंपायरिंग

Updated on 01-03-2023 07:53 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले ही सत्र में 3 खराब फैसलों की वजह से अंपायरिंग पर विवाद हो रहा है। ये तीनों फैसले भारत के अंपायर नितिन मेनन ने दिए। उन्होंने दो बार रोहित शर्मा को नॉटआउट करार दिया, जबकि वह आउट थे। इसके बाद उन्होंने रविंद्र जडेजा को LBW आउट दिया था, जबकि वह DRS लेकर बच गए। इससे पहले भी वह दिल्ली टेस्ट में विराट कोहली के आउट होने वाले फैसले को लेकर विवादों में रहे थे।
दरअसल, मैच और भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा बल्ले का ऐज दे बैठे। विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने कैच किया और ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त अपील की। गेंदबाज मिशेल स्टार्क हालांकि अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को DRS लेने के लिए कन्वींस नहीं कर सके। इसी ओवर की चौथी गेंद रोहित शर्मा के पैठ पर लगी। यहां भी मिशेल स्टार्क ने जोरदार अपील की, लेकिन स्टीव स्मिथ से बात करने पर DRS नहीं लेने पर सहमति बनी।इन दोनों ही मौके पर रोहित शर्मा आउटा थे, लेकिन नितिन मेनन ने गलत फैसला दिया था। यही नहीं, 11वें ओवर में नाथन लायन की चौथी गेंद रविंद्र जडेजा के पैड पर लगी। नाथन लायन ने जोरदार अपील की तो नितिन मेनन ने आउट करार दिया। अंपायर के उंगली उठाने के बाद रविंद्र जडेजा ने तुरंत ही DRS ले लिया। टीवी रिप्ले में पता चला कि गेंद पहले बल्ले पर लगी थी।
इस तरह नितिन मेनन के तीनों फैसले गलत साबित हुए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। बता दें कि दिल्ली टेस्ट में विराट कोहली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। हालांकि, यहां आखिरी फैसला थर्ड अंपायर का था, लेकिन उस वक्त फील्ड अंपायर नितिन मेनन ही थे। बता दें कि मैच में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.