संगीत विश्वविद्यालय में प्रवेश का एक और मौका, 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Updated on 17-07-2025 12:37 PM

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। पहले जहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई थी, वहीं छात्रों की सुविधा को देखते हुए अब यह तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है।

छात्र अब संगीत, नृत्य, नाट्य एवं लोक कलाओं के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय की अध्ययनशालाओं और इससे संबद्ध शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के लिए लागू है।

इन कोर्सेस में मिलेगा एडमिशन

सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्कूल, स्नातक (UG), और स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर संगीत, कला और नाट्य से जुड़े सभी पाठ्यक्रमों में नियमित छात्रों के प्रवेश होंगे। इसके अलावा, छात्र लोक संगीत, लोक वाद्य, लोक नृत्य, लोक नाट्य और अन्य लोक कलाओं पर आधारित तिमाही स्ववित्तीय शॉर्ट टर्म कोर्सेस में भी दाखिला ले सकते हैं।

एडमिशन प्रक्रिया ऐसे होगी पूरी

कुलपति प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि इच्छुक छात्रों को सबसे पहले MP Online के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों सहित पंजीयन फार्म को संबंधित महाविद्यालय या विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में जमा करना होगा।

प्रत्येक कोर्स के लिए तय शैक्षणिक योग्यता की पूर्ति होने पर ही प्रवेश की स्वीकृति दी जाएगी। जो अभ्यर्थी शॉर्ट टर्म कोर्सेस करना चाहते हैं, उन्हें भी यही प्रक्रिया अपनानी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.