आज के मुकाबले से एक को लगा झटका,तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी नहीं खेल सकेंगे

Updated on 04-09-2022 06:20 PM
  पाकिस्तान को टी20 एशिया कप के (Asia Cup 2022) सुपर-4 के बड़े मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. भारत और पाकिस्तान के बीच (IND vs PAK)आज  मुकाबला होना है. तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी (Shahnawaz Dahani) चोट के कारण यह मुकाबला नहीं खेल सकेंगे. दहानी को साइड स्ट्रेन में परेशानी है. अगले 48 से 72 घंटे में उनके अगले मैच में खेलने पर फैसला होगा. इससे पहले तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो चुके हैं. दहानी की जगह भारत के खिलाफ हसन अली को मौका मिल सकता है. ग्रुप राउंड के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी.

पाकिस्तान बोर्ड ने जारी विज्ञप्ति में बताया, शाहनवाज दहानी संदिग्ध साइड स्ट्रेन के कारण भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे. उन्हें यह चोट हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान लगी थी. मेडिकल टीम अगले 48 से 72 घंटे तक उनकी निगरानी करेगी. इसके बाद टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धता को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा.

भारत के खिलाफ जड़े 2 छक्के
24 साल के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी टी20 एशिया कप के 2 मैच में अब तक एक विकेट ले चुके हैं. भारत के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 29 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला था. वे 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. हालांकि उन्होंने 6 गेंद पर 16 रन बनाकर टीम का स्कोर 147 रन तक पहुंचाया था. भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह पर छक्का जड़ा था. वहीं हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ उन्होंने 2 ओवर में 7 रन देकर एक विकेट लिया.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.