पीथमपुर में 4 को एक जिला एक उत्पाद और राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह

Updated on 03-11-2022 04:40 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 4 नवम्बर को धार जिले के पीथमपुर में "एक जिला-एक उत्पाद" और राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की अवधारणा पर इस वर्ष 7 दिवसीय आयोजन का हिस्सा है। एमएसएमई विभाग के सचिव पी. नरहरि ने इस प्रदेश स्तरीय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। नरहरि ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों में स्थापना दिवस की थीम रहे, जिसमें राज्य के आद्योगिक परिदृश्य को प्रदर्शित किया जाए।

जिला मुख्यालयों में होने वाले इन कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हितग्राहियों को आमंत्रित कर जन-प्रतिनिधियों से स्वीकृति और वितरण-पत्र दिलवाये जायेंगे।

औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन तथा एमएसएमई विभाग यह कार्यक्रम कर रहे हैं। "एक जिला-एक उत्पाद" वाले जिले ग्वालियर, कटनी शिवपुरी, रतलाम, विदिशा, सागर तथा छतरपुर के साथ ही औद्योगिक निवेश विभाग के तहत अन्य सभी जिलों में भी कार्यक्रम होंगे तथा प्रदर्शनी लगायी जायेगी। इस दौरान बायर-सेलर मीट भी होगी तथा सफलता की कहानियों का प्रचार और प्रदर्शन भी किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी तथा जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से…
 20 June 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 20 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों और जिलों में कौन से आईएएस अफसर कब से कब तक पदस्थ रहे हैं और इस दौरान उन्हें कितना वेतन मिलता रहा है? उनके वेतन…
 20 June 2026
भोपाल। हाईसिक्योरिटी जोन 74 बंगला क्षेत्र भी अब चोरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तीन मंत्रियों के सरकारी आवासों के…
 20 June 2026
भोपाल। प्रदेश में भोपाल, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन क्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। अब प्राधिकरण के गठन और शक्तियों को लेकर नियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर…
 20 June 2026
 भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन की अंततः रवानगी हो गई। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से 91 दिन पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे…
 20 June 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यप्रणाली में मितव्ययता (फ्रूगैलिटी) बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
 20 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही…
 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
Advt.